logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: हत्या की तैयारी में बैठे दो अपराधी गिरफ्तार, बंदूक भी बरामद


नागपुर: पिस्तौल खरीद कर किसी की हत्या की तैयारी में बैठे दो अपराधियों को क्राइम यूनिट 2 की टीम ने गोपनीय जानकारी के आधार पर गिरफ्तार किया है। आरोपियों क पहचान परविंदर सिंह प्रीतम सिंह घाटरोड (23, बाबा दीपसिंगनगर) और मौरिस अरिस्वामी फ्रांसिस (मोहननगर, खलासी लाइन) के रूप में हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, क्राइम ब्रांच यूनिट 2 की टीम को गोपनीय जानकारी मिली थी कि बाबा दीप सिंह नगर निवासी आरोपी परविंदर सिंह घटारोड़े  के धर में पिस्तौल रखी हुई है। इसी सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर उसके घर से पिस्तौल बरामद कर ली। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जब और अधिक पूछताछ की तो उसने अपने साथी मॉरिस फ्रांसिस से इस पिस्तौल को लेने की बात पुलिस को बताई जिसके बाद उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई के लिए कपिल नगर पुलिस के हवाले किया गया है।