logo_banner
Breaking
  • ⁕ नागपुर स्नातक चुनाव: अभिजीत वंजारी 950 वोटों से आगे, दूसरे राउंड में होगी 81,909 वोटों की गिनती ⁕
  • ⁕ अमरावती शिक्षक चुनाव: किरण सरनाईक आगे, दूसरे स्थान पर श्रीकांत देशपांडे ⁕
  • ⁕ Akola: पानी के इस्तेमाल पर पाबंदी, बर्बादी करने पर काटा जाएगा नल कनेक्शन ⁕
  • ⁕ Amravati: राजहंस दूध एजेंसी पर FDA की कार्रवाई, कोजागिरी पूर्णिमा के मद्देनजर खाद्य पदार्थों की जांच तेज ⁕
  • ⁕ Nagpur: एयरपोर्ट पर रिक्शाचालक और सुरक्षा जवानों में विवाद, पार्किंग को लेकर शुरू हुई बहस मारपीट तक पहुंची ⁕
  • ⁕ Nagpur: दिघोरी के यश अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी के बाद नवजात की मौत, आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज ⁕
  • ⁕ किसानों की आत्महत्या पर प्रकाश आंबेडकर का विवादित बयान, बोले- पहले 10 नेताओं को मारो, फिर मरो! ⁕
  • ⁕ नागपुर अधिवेशन के खर्च में ₹42 करोड़ की बढ़ोतरी, खर्च ₹86.90 करोड़ से बढ़कर ₹129.05 करोड़ रुपये ⁕
  • ⁕ लाडकी बहनों को ₹3,000 रुपये का इंतजार, सितंबर-अक्टूबर की किस्त अटकी! ⁕
  • ⁕ Yavatmal: दिग्रस में शादी का झांसा देकर धर्मांतरण के लिए दबाव डालने का आरोप, तीन लोगों पर मामला दर्ज ⁕
Nagpur

Nagpur: विभिन्न सड़क हादसों में दो की मौत, दो गंभीर घायल


नागपुर: पारशिवनी तहसील अंतर्गत आने वाले कन्हान थाना अंतर्गत दो सड़क दुघर्टना में जहां दो युवकों की मौत हो गई, वहीं दुर्घटना में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली दुर्घटना होटल आरचिंट के सामने हुई, जहां मोटरसाइकिल में सवार दो युवक रोड पार कर रहे ट्रक में जा घुसें, जिसमें अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि मृतक युवक की कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।

दूसरी घटना राष्ट्रीय महामार्ग क्रमांक 44 नागपुर जबलपुर महामार्ग में स्थित खंडाला पुल पर हुई। इस घटना में किसी अज्ञात वाहन के द्वारा स्कुटी में सवार होकर मनसर से नेरीगादा जा रहें स्कुटी सवार को ज़ोरदार टक्कर मार दी गई। जिसमें मनसर निवासी क्रिष वाघमारे की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अखिलेश वरठी एवं आदर्श बागड़े की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

घटना की जानकारी मिलने पर कन्हान पुलिस के द्वारा घटना स्थल पर पहुंच कर पंचनामा कर शव विच्छेदन के लिए कामठी उपजिला रूग्णालय पहुंचाया गया है।इस सड़क दुघर्टना में जिन दोनों ट्रकों से दुर्घटना हुई है,वह दोनों ट्रक घटना स्थल से फरार हो गए हैं।