Nagpur: 22 जून को नागपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

नागपुर: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को नागपुर आने वाले हैं। यहाँ से वह सीधा मध्य प्रदेश के बालाघाट जायेंगे। जहां भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सभा में शामिल होंगे। ज्ञात हो कि, कुछ दिनों पहले ही शाह नागपुर दौरे पर आने वाले थे, लेकिन तय समय पर उनका दौरा रद्द हो गया।
अक्टूबर-नवम्बर महीने में मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा पिछले 18 साल से सत्ता में हैं। पार्टी दोबारा सत्ता में आने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी के मद्देनजर भाजपा ने राज्य भर में पांच रैली का आयोजन किया है। जिसकी शुरुआत 22 तारीख को बालाघाट से शाह करने वाले हैं।

admin
News Admin