logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर विवि के छात्रों ने किया शोध; मच्छरों को दूर भगाती है पीली एलईडी लाइट


नागपुर: राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय के एमएससी नैनोसाइंस के छात्रों ने एलईडी की पीली रोशनी विभिन्न बीमारियों का कारण बनने वाले मच्छरों को दूर भगाने वाला महत्वपूर्ण शोध किया है। भौतिकी विभाग में प्रोफेसर डॉ. संजय ढोबले के मार्गदर्शन में शोध कर रहे छात्रों को अंतरराष्ट्रीय पेटेंट भी प्राप्त हुआ है।

राष्ट्रसंत तुकडोजी महाराज नागपुर विश्वविद्यालय में भौतिकी के वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ. संजय जानराव ढोबले ने एमएससी नैनोसाइंस और नैनोटेक्नोलॉजी के छात्रों का मार्गदर्शन करते हुए साबित किया कि एलईडी की पीली रोशनी से मच्छरों को दूर रखा जा सकता है।

इसमें नैनो विज्ञान और प्रौद्योगिकी के छात्र मुकेश तुरकाने, सिद्धेश्वर नागपुरे, प्रणाली झाड़े और शोध छात्र डॉ. अभिजीत कदम के साथ नैनो टेक्नोमैटेरियल के आधार पर एलईडी से निकलने वाली अलग-अलग रोशनी की मदद से लाल, नीले और पीले रंग के जरिए यह पाया है कि मच्छर पीले रंग से दूर रहते हैं।

डॉ. संजय ढोबले का शोध कार्य एलईडी और उनके अनुप्रयोगों पर है। उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि मच्छर पीले रंग से दूर भागते हैं। खास बात यह है कि समाज के लिए उपयोगी ऐसे शोध को उन्होंने अपने छात्रों की मदद से जनता के सामने रखा। 

देखें वीडियो: