logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अज्ञात वाहन ने 100 से ज्यादा बकरियों को कुचला


नागपुर: नागपुर-भंडारा राष्ट्रीय महामार्ग पर मौदा के पास एक अज्ञात वाहन ने 100 से ज्यादा बकरियों को कुचल दिया। यह हादसा आज मंगलवार सुबह को टी-पॉइंट के पास हुआ। गर्मी के दिनों में नागपुर जिले में गुजरात राज्य से भेड़ों के बड़े झुंड नागपुर जिले में आते हैं।

मौजूदा समय में जिले में बुवाई शुरू है। इस कारण बकरियों का यह झुंड राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 53 नागपुर भंडारा मार्ग से गुजर रहा था। तभी मौदा टी पॉइंट पर एक अज्ञात वाहन ने 100 से अधिक बकरियों और भेड़ों को कुचल दिया। जिस समय यह हादसा हुआ वहां के करीब 100 मीटर की दूरी तक खून और मांस के टुकड़े पड़े थे। इनमें से कई भेड़ें गर्भवती थीं, इसलिए यह दृश्य दिल दहला देने वाला था।