logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: नाबालिग छात्र के साथ अनैसर्गिक कृत्या, अस्पताल ले जाने पर खुला राज


नागपुर: सीताबर्डी थाना अंतर्गत एक 11 वर्षीय बच्चे के साथ अनैसर्गिक कृत्य करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने 17 वर्षीय आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को मेडिकल से सीताबर्डी पुलिस को नाबालिग छात्र से दुष्कर्म करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू की, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, दो से तीन महीने पहले नाबालिग के साथ अज्ञात ने अनैसर्गिक कृत्या किया था। डर के कारण नाबालिग ने इस बात की जानकारी किसी को नहीं दी। लेकिन कुछ समय बाद बच्चे को स्किन इंफेक्शन हो गया। परिजनों ने बच्चे को इलाज के लिए मेडिकल अस्पताल लेकर गए, जहां जांच करने पर बच्चे के साथ बलात्कार करने की बात सामने आई। डॉक्टरों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। यह बात पता लगते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। 

इसके बाद परिजनों ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। खुद के साथ हुए इस घटना से बच्चा काफी डरा हुआ था। पुलिस ने बच्चे को विश्वास में लेकर आरोपी के बारे में पूछताछ की। बच्चे के बताये हुलिए के आधार पर पुलिस ने आरोपी की खोजबीन शुरू की।  पुलिस ने सदर परिसर ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने गुनाह करने की बात काबुल लीन है। पुलिस ने नाबालिग छात्र को हिरासत में लेकर बाल सुधार गृह में भेज दिया है।