logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: पत्थर से कार का शीशा तोड़ने वाले पुलिस अधिकारी का वीडियो वायरल


नागपुर: शहर के सिविल लाइंस स्थित खोखा कैफे के पास मंगलवार शाम को एक वर्दीधारी व्यक्ति द्वारा कार का शीशा तोड़ने की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह घटना एक सड़क विवाद के चलते हुई। राह चलते नागरिकों ने इसका वीडियो बना लिया, जो कि अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वीडियो में दिखाई देने वाला यह पुलिसकर्मी राजकुमार कनौजिया है, जो अंबाझरी पुलिस थाने में बीट मार्शल के रूप में कार्यरत है। मंगलवार रात एक कार चालक ने अपनी गाड़ी रिवर्स करते समय गलती से कनौजिया के वाहन को टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई, जो धीरे-धीरे बढ़ते हुए हाथापाई में बदल गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विवाद के दौरान राजकुमार ने गुस्से में एक पत्थर उठाया और कार की खिड़की का शीशा तोड़ दिया।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें राजकुमार कनौजिया को गाड़ी का शीशा तोड़ते हुए देखा जा सकता है। वीडियो वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल मच गई। इसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों ने कनौजिया को तलब किया है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई आधिकारिक शिकायत या कानूनी कार्रवाई दर्ज नहीं की गई है।