logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

Nagpur Violence: पुलिस ने दो थानों से हटाया कर्फ्यू, छह थानों में दी गई ढील; हिंसा क्षेत्र में सख्ती बरकरार


नागपुर: सोमवार को हुई हिंसा के बाद नागपुर (Nagpur Violence) में माहौल अब शांत है। हिंसा वाले क्षेत्रों सहित संवेदनशील परिसरों में भी स्थिति काबू में है। जिसको देखते हुए नागपूर पुलिस (Nagpur Police) ने कर्फ्यू (Curfew) में ढील देने का निर्णय लिया है। पुलिस ने दस थाना क्षेत्रों में से दो थाने से कर्फ्यू को हटाने का निर्णय लिया है। वहीँ छह थाना क्षेत्रों में ढील दी गई है। हालांकि, हिंसा वाले क्षेत्रों में कर्फ्यू लगातार बरक़रार है।

ज्ञात हो कि, 17 मार्च को हुई हिंसा के बाद नागपुर पुलिस ने 10 थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। कोतवाली, गणेशपेठ, शांतिनगर, तहसील, इमामवाड़ा, लकड़गंज, पांचपावली, सक्करदरा, नंदनवन, यशोधरनगर थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया था। जिसके बाद पिछले तीन दिनों से इन क्षेत्रों में दूकान सहित सबहि तरह के प्रतिष्ठान बंद थे। यही नहीं इस दौरान लोगों की आवाजाही भी इन क्षेत्रों नहीं हो रही थी। लगातार बंद के कारण व्यापारियों और आम जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दुकाने बंद होने के कारण रोजमर्रा की चीजों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा था। जिसको देखते हुए नागरिकों ने पुलिस आयुक्त से कर्फ्यू में ढील देने की मांग की थी।

गुरुवार को नागपुर पुलिस आयुक्त डॉक्टर रवींद्र कुमार सिंघल ने कर्फ्यू की समीक्षा की और इसमें बदलाव करने का निर्णय लिया। जारी आदेश के अनुसार, नंदनवन और शांतिनगर थाना क्षेत्रों में लगे कर्फ्यु को हटा दिया है। इसी के साथ शांतिनगर, पचपावली, लकड़गंज, सक्करदरा, इमामवाड़ा में दैनिक जीवन को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्थिति की समीक्षा के बाद दोपहर 2 बजे से शाम चार बजे तक दो घंटे की छूट दी गई है। यह निर्णय आज दोपहर दो बजे से लागू होगा।

हिंसा वाले क्षेत्रों में लगा रहे कर्फ्यू 

नागपुर पुलिस ने जहां आठ थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू हटाने और ढील देने का निर्णय लिया है। वहीं जिन क्षेत्रों में हिंसा हुई है, वहां कर्फ्यू लगा रहने का निर्णय लिया है। गणेशपेठ और कोतवाली थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू में किसी भी प्रकार की ढील नहीं दी गई है। दोनों थाना क्षेत्रों में उसी तरह की कड़क नियम लागू रहेंगे। प्रशासन और पुलिस विभाग ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।