logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Parshivni: कामठी उपक्षेत्र में ब्लास्टिंग घटना को लेकर वेकोलि सुरक्षा बोर्ड सदस्य ने उठाए गंभीर सवाल, अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग


नागपुर: नागपुर जिले की पारशिवनी तहसील स्थित वेकोलि के कामठी उप क्षेत्र में हुई ब्लास्टिंग की घटना को लेकर वेकोलि सुरक्षा बोर्ड के सदस्य जितेन्द्र मल्ल ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वेकोलि प्रबंधन और डीजीएमएस (डायरेक्टर जनरल ऑफ माइन सेफ्टी) द्वारा ब्लास्टिंग नीति का पालन नहीं किया जा रहा है, और इस कारण ऐसी घटनाएं हो रही हैं। मल्ल ने ब्लास्टिंग इंचार्ज के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जितेन्द्र मल्ल ने बताया कि कामठी उपक्षेत्र में हुई ब्लास्टिंग घटना के बाद उन्होंने नागपुर जिले के विभिन्न कोयला खदानों का दौरा किया। इस दौरान उन्हें यह जानकारी मिली कि कामठी उपक्षेत्र के अलावा भानेगांव-सिंगोरी उपक्षेत्र में भी 2017 से बिना डीजीएमएस की अनुमति के लगातार ब्लास्टिंग की जा रही है। मल्ल का कहना है कि अधिकारियों की मिलीभगत और उनकी अनदेखी के कारण ऐसी घटनाएं घट रही हैं, जो सुरक्षा के लिहाज से गंभीर हैं।

UCN न्यूज से बात करते हुए वेकोलि सुरक्षा बोर्ड के सदस्य जितेन्द्र मल्ल ने इस मामले को लेकर अपनी चिंता जताई और अधिकारियों पर जिम्मेदारी तय करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही इन समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो खदानों में काम करने वाले श्रमिकों की सुरक्षा पर खतरा बना रहेगा। 

देखें वीडियो: