logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: जब देवेंद्र फडणवीस ने पी टपरी की चाय, कार्यकर्ताओं के साथ की चाय पर चर्चा


नागपुर: राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) दो दिन के नागपुर दौरे पर हैं। रविवार को फडणवीस अपने विधानसभा क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम के दौरे पर पहुंचे। इस दौरान फडणवीस एक चाय की टपरी पर रुके जहां उन्होंने चाय पर और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट कर दी है।

फडणवीस ने अपने ट्वीट में लिखा, "नागपुरी जीवन' का एक महत्वपूर्ण हिस्सा टपरी चाय है, वह भी मानसून में। आज (रविवार) दोपहर को नागपुर में एक चाय की दुकान पर चाय की हर चुस्की और 'गुप्पा' के दौरान हर शब्द का आनंद लिया।"

दोपहर को खामला से सहकार नगर जाते समय फडणवीस का काफिला अचानक एक चाय की टपरी पर रुका। फड़नवीस उतरे और चाय का आनंद लिया। इस मौके पर उनके साथ बीजेपी नेता और पूर्व मेयर संदीप जोशी और अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने चाय पर चर्चा की।