logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: चलती ट्रेन में महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया, एक की मौत, दूसरा बच्चा स्वस्थ


नागपुर: शालीमार एक्सप्रेस में एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक महिला ने ट्रेन के अंदर जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। यह घटना बूटीबोरी-नागपुर मार्ग पर हुई।

 छत्तीसगढ़ निवासी नीता चंदेश जो अपने पति के साथ सूरत से छत्तीसगढ़ जा रही थी। जब शालीमार एक्सप्रेस वर्धा रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी, तभी नीता को प्रसव पीड़ा शुरू हुई। दर्द बढ़ने के साथ, ट्रेन में यात्रा कर रही एक महिला और आरपीएफ की महिला कर्मचारी ने तुरंत मदद के लिए कदम बढ़ाया।

इस दौरान नागपुर रेलवे स्टेशन को मामले की सूचना दी गई, और स्टेशन पर पहले से एक चिकित्सा टीम तैयार बैठी थी।

ट्रेन में ही नीता ने एक बच्चे को जन्म दिया। हालांकि, दूसरे बच्चे के जन्म से पहले ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंच गई। स्ट्रेचर पर डालकर महिला को तुरंत मेओ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक बच्चे को मृत घोषित किया गया, जबकि दूसरा बच्चा पूरी तरह स्वस्थ पाया गया।