logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: कुकरेजा इनफिनिट के 18वें माले से गिरा मजदुर, गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती


नागपुर: सदर थाना अंतर्गत सिविल लाइन्स स्थिति कुकरेजा इनफिनिट बिल्डिंग में गुरुवार बड़ा हादसा हो गया। जहां काम करते समय 18वें माले से एक मजदूर निचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। यह हादसा दोपहर चार बजे के आस-पास हुआ।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मजदुर 18वे माले पर काम कर रहा था। निचे से लिफ्ट द्वारा पत्थर ऊपर पहुंचाया जारहा है। जिसे वह वहां रख रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ा और वह निचे गिर गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और उसे इलाज के लिए मेयो अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

सुरक्षा को लेकर लगातर उठते रहे हैं सवाल  

जब से बिल्डिंग का निर्माण शुरू हुआ है, तब से यह चर्चा में बनी हुई है। बिल्डिंग के निर्माण के समय जरुरी सुरक्षा उपकरणों का इस्तेमल नहीं करने और बिना सुरक्षा के मजदूरों को काम पर लगाने को लेकर लगातार सवाल उठाते रहे हैं। लेकिन, इसको लेकर निर्माण करने वाले बिल्डर ने इसपर कोई उपाय नहीं किया। इतनी लंबी बिल्डिंग के निर्णय के समय तय नियमों का पालन किया जाता है, लेकिन मजदूर ने ऐसा कोई सुरक्षा उपकरण नहीं पहना था ऐसी जानकारी मिली है।