logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: युवकों ने अपराधी की पत्थर से कुचलकर की हत्या, पुलिस ने हत्याकरो को किया गिरफ्तार


नागपुर: कलमना पुलिस थाना अंतर्गत दत्तनगर परिसर में एक अपराधी की तीन युवकों ने मिलकर पत्थर से कुचल कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक आतिश ठाकरे (30) बताया है। सोमवार तड़के यह वारदात हुई, वहीं सुबह आठ बजे इसका खुलासा हुआ। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद हालांकि पुलिस ने हत्या में शामिल तीन संदिग्ध आरोपियों को भी हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आतिश अपराधिक प्रवृत्ति का है और उसके खिलाफ मारपीट चोरी जैसे करीब 6 से अधिक मामले हैं। इससे पहले उसे तड़ीपार भी किया गया था। रविवार देर रात तीन अज्ञात युवक दत्त नगर स्थित शिव मंदिर के पास ही बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान आतिश वहां पहुंचा और उसका आसिफ अली नामक युवक से विवाद हो गया। 

दरअसल इससे पहले भी आरोपी आसिफ का आतिश से पुराना झगड़ा था। इसी विवाद के चलते आरोपियों ने पत्थर से कुचलकर आतिश की हत्या कर दी और घटनास्थल से फरार हो गए। सुबह के समय शिव मंदिर के पास ही शव पड़ा हुआ दिखाई देने के बाद इसकी जानकारी नागरिकों ने पुलिस को दी थी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जब जांच की तो मृतक आतिश उर्फ बरफाटे बाबा ठाकरे निकला। 

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा और आरोपियों की तलाश करने लगी। पुलिस ने गोपनीय जानकारी मिलने के बाद इस हत्या में शामिल तीन संदिग्ध आरोपियों आसिफ अली, बागडे और सोहेल नामक युवको को हिरासत में लिया है और आगे की जांच कर रही है।