logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

Nagpur: पारिवारिक विवाद में युवक की हत्या, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार


नागपुर: जिले के कन्हान थाना अंतर्गत नगर परिषद कन्हान क्षेत्र के सत्रापुर में रहने वाले रिस्तेदारो के बीच हुए आपसी विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक की पहचान जयराज भीमराव गायकवाड़ के रूप में हुई है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कन्हान सत्रापुर में रहने वाले रिश्तेदारों द्वारा पुराने विवाद को लेकर 20 जुलाई को दोपहर 1 बजे विवाद शुरू हो गया। जिसमें 4 आरोपियों के द्वारा मिलकर जयराज भीमराव गायकवाड़ को मौत के घाट उतार दिया, जबकि इस घटनाक्रम में मृतक का भाई युवराज भीमराव गायकवाड़ गंभीर रूप से घायल हो गया है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।  

घटना की जानकारी मिलते ही कन्हान थानेदार प्रमोद मकेश्वर अपने दल-बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। तथा प्रकरण को लेकर आरोपी भेड़न सकिंदर पुरवले, शाहिल भेडन पुरवले, देवेंद्र भेडन पुरवले, सतीश सोनबरसे को गिरफ्तार कर लिया गया है। कन्हान पुलिस के द्वारा प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।