logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर: जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी विनायक महामुनी ने दक्षिण नागपुर में मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण


नागपुर: विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर नागपुर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सीईओ श विनायक महामुनी ने दक्षिण नागपुर के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्रों में 100% पहुंच और सभी आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

यह निरीक्षण निर्वाचन आयोग के 'एएमएफ' (Accessibility and Maximum Facilities) पहल के तहत किया गया, जिसका उद्देश्य सभी मतदाताओं, विशेष रूप से दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए मतदान केंद्रों को पूरी तरह से सुलभ बनाना है।

इसके साथ ही सुनिश्चित किया कि मतदान केंद्रों पर सभी बुनियादी सुविधाएं जैसे व्हीलचेयर, साइन लैंग्वेज इंटरप्रेटर, प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं, और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था उपलब्ध हो, ताकि प्रत्येक मतदाता को मतदान में कोई कठिनाई न हो।

इस अवसर पर उन्होंने जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक निर्देश दिए ताकि आगामी चुनाव में किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके और मतदान प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।