logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur ZP Budget: 40,66 करोड़ का बजट हुआ पेश, वित्त सभापति राजकुमार कुसुबे पेश किया बजट


नागपुर: नागपुर जिला परिषद् (Nagpur Zilla Parishad) का बजट शुक्रवार को पेश हो गया। वित्तसभापति राजकुमार कुसुबे (Rajkumar Kusbe) ने जेडपी का 40,66 करोड़ का बजट पेश किया। बजट में ग्रामीण क्षेत्रों को ध्यान रखते हुए सामूहिक विकास कार्यक्रम के लिए सबसे ज्यादा फंड दिया गया है। इस के साथ शिक्षा, निर्माण और समाज कल्याण को भी अच्छा बजट दिया गया है। 

वित्त सभापति कुसुबे ने कृषि क्षेत्र को लेकर बड़ा एलान किया है। जिसके तहत सत्र, मोसंबी पर लगने वाले  डिंक्या, कोलशी, फलगल रोगों से निदान के लिए औषधि पर 75 प्रतिशत सब्सिडी देगी। कृषि विभाग के नवीकरण के लिए 20 लाख का आवंटन किया गया है। इसी के साथ जिला परिषद पीक विधिकरण के अंतर्गत भरड़ाधान्य, कडधान्य के बीजों पर भी सब्सिडी दी जाएगी। पुरानी कुओं के दुसरुस्ती के लिए 72,71,200 का प्रावधान किया गया है।

जिला परिषद् ने समाज कल्याण विभाग के लिए भी कई प्रावधान किया गया है। जिसके तहत पिछड़े को ई-रिक्शा के लिए 108 करोड़, बेरोजगार युवाओं के स्वरोजगार के लिए 30 लाख, किसानों को सिंचाई के लिए 25 लाख का प्रावधान किया गया है। इसी के साथ पिछड़े छात्रों के हॉस्टल निर्माण और उसके सञ्चालन के लिए 16 लाख से ज्यादा का प्रावधान रखा गया है।  

सामान्य विद्याथियों को स्कूली गणवेश

जिला परिषद् ने शिक्षा के लिए 3,72 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तहत नॉन पीपीएल और ओपन सहित ओबीसी छात्रों को मुफ्त में गणवेश बांटे जाएंगे। पांचवी और आठवीं के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए पांच लाख का प्रावधान किया है। इसी के साथ जिला परिषद् के कक्षा पांच से 12वीं के छात्र और छात्राओं को साईकिल बांटने के लिए 30 लाख का प्रावधान किया है।