logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाशिक की हार को नहीं भूल रहे नाना पटोले, कहा- बदला तो लेकर रहूँगा 


नागपुर: नासिक स्नातक चुनाव में कांग्रेस को मिली हार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले के राजनीतिक करियर पर बड़ा डेंट लगाया है। हार के बाद से पार्टी के नेता उनके नेतृत्व और निर्णय पर सवाल उठाने लगे। वहीं भाजपा से मिले इस हार को पटोले ने एक चैलेंज के तौर पर ले लिया है कि, इस हार का बदला तो जरूर लूंगा। 

गुरुवार को नाना नागपुर पहुंचे, जहां एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, "नासिक का बदल तो नाना पटोले लेकर रहेगा। जल्द ही इसका हिसाब चुकता करेंगे। उस क्षेत्र में 47 विधायक हैं।मैं कम से कम 50 प्रतिशत विधायक और सांसद कांग्रेस पार्टी के सिंबल पर चुनने के लिए संकल्पित हूं।" भाजपा पर तंज कस्ते हुए कहा कि, "हम चोरी-छिपे किसी को तोड़कर नहीं लेंगे, बल्कि लोगों के बीच जाकर चुनाव के जरिये लेंगे।" 

क़स्बा और चिंचवड़ हारेगी भाजपा 

आगामी उपचुनाव को लेकर पटोले ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा, "भाजपा के लोग छाती पीटते रहते हैं कि कस्बा पेठ हमारा विधानसभा क्षेत्र है। लेकिन फिर भी उनके आधा दर्जन मंत्री वहां क्यों बैठे हैं। क्या सत्ता का दुरुपयोग कर मालिदा को खा जाना भाजपा की नीति है? " उन्होंने आगे कहा कि, “कुछ भी हो जाए बीजेपी कसबा और चिंचवाड़ सीट नहीं जीत सकती।”

विखे पाटिल सत्ता के लालची

विखे पाटिलों के बारे में पूछे सवाल पर उन्होंने कहा, "सवाल उठता है कि क्या विखे पाटिल सिर्फ सत्ता के लालची है। अगर कांग्रेस कल सत्ता में आती है तो विखे कांग्रेस में वापस आ जाएंगे।उसके वाक्य से यही समझा जा सकता है। हमारा घर सही है। ऐसा नहीं होता कि एक-दो लोग ले गए, यानी बीजेपी बहुत मजबूत हो गई।"