logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नाना पटोले ने G20 की तैयारियों पर उठाया सवाल, खर्चो के ऑडिट करने की मांग


नागपुर: उपराजधानी में जी20 की बैठक (G20 Meeting) को लेकर तैयारियों जोर-शोर से शुरू है। नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) से लेकर जिला प्रशासन बड़े पैमाने पर रंग रोगन और कायाकल्प करने का काम कर रहा है। तीन दिन के इस प्रोग्राम पर 200 से ज्यादा करोड़ रूपये खर्च किया जा रहा है। वहीं इस तैयारियों पर कांग्रेस (Congress) ने सवाल उठा दिया है। शनिवार को नागपुर में पत्रकारों से बात करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने तैयारियों के अंदर जितना काम हुआ है उसके ऑडिट करने की मांग की है।   

नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बोलते हुए पटोले ने कहा, “जी20 के दौरान शहर का जो सौन्द्रीकरण किया गया वह बहुत अच्छा है। लेकिन मुद्दा यह है कि, इसके लिए जो पैसे का इस्तेमाल किया गया है वह बिना ऑडिट के किया गया है। यह पैसा जनता के खून पसीने की कमाई है। कही इन लोगों ने एक रूपये की वास्तु 100 रूपये में ली हो? इसलिए कामों का ऑडिट करना जरुरी है।"

पटोले के आगे कहा, “कोई भी अच्छी चीज हो उसका स्वागत किया जाना चाहिए, लेकिन इसमें जो पैसे इस्तेमाल किया गया है। वह बिना किसी ऑडिट का है। इसलिए इसपर सवाल तो उठता है।”

20 और 21 मार्च को होगी बैठक 

नागपुर में जी20 के तहत सी20 यानी सिविल सोसाइटी की बैठक होने वाली है। 20 से 21 मार्च के बीच यह बैठक होगी। इस बैठक में दुनिया भर के 20 देशो के 60 से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल होने वाले हैं। इसी के साथ देश के कई सिविल संस्था के कार्यकर्ता भी शामिल होंगे। नागपुर जिलाधिकारी बिपिन इटनकर के अनुसार, कुल 300 लोग इस बैठक में शामिल होंगे।