logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

उद्धव ठाकरे के दावे को नाना पटोले ने किया ख़ारिज, कहा- कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में सावरकर विषय ही नहीं था


नागपुर: वीर सावरकर (Veer Sawarkar) के अपमान करने को लेकर कांग्रेस (Congress) और उद्धव ठाकरे (Udhav Thackeray) आमने सामने आ गये हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने कहा था कि, वह सावरकर नहीं है जो माफ़ी मांगेगे। इस पर उद्धव ने सख्त रुख अपने हुए कहा कि, सावरकर का अपमान नहीं सहेंगे। शिवसेना प्रमुख के इस बयान पर कांग्रेस ने जवाब दिया है। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले (Nana Patole) ने कहा, "कॉमन मिनिमम प्रोग्राम में सावरकर विषय ही नहीं था।"

उद्धव के दिया बयान पर पूछे सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए पटोले ने कहा, “हम किसी जाती, धर्म और व्यक्ति का अपमान नहीं करेंगे यह तय है। हम देश के सभी नागरिकों को एक साथ लेकर चल रहे हैं।” उन्होंने कहा, “वीर सावरकर को लेकर राहुल गांधी ने मीडिया के सामने सभी दस्तावेजों के साथ बताया है क्या हुआ है। इसलिए मुझे नहीं लगता इसपर कोई सवाल उठाना चाहिए।”

विचारों से समझौता नहीं 

पटोले ने कहा, “कांग्रेस ने कभी अपने विचारों से समझौता नहीं किया है। हमारी भूमिका स्पस्ट है। कांग्रेस देश के अंदर सभी धर्मों, जाती और लोगों को साथ में लेकर लड़ाई जारी है।” उन्होंने कहा कि, सत्ता के लिए हम कभी अपने विचारो से समझौता नहीं करेंगे।"

हम दोनों के बिचार अलग-अलग

आगामी चुनाव में महाविकास अघाड़ी एक साथ चुनाव लड़ने वाली है, लेकिन राहुल के दिए बयान से इसपर पड़ने वाले असर वाले सवाल पर जवाब देते गए पटोले ने कहा, “हम विपरीत परिस्थियों में साथ आएं हैं। सुबह के शपथ ग्रहण के बाद जो हुआ इसके बाद साथ साथ आयें हैं। इसके पहले सहयोगी के तौर पर हमारी कोई भूमिका नहीं थी। उनके विचार अलग है और हमारे विचार अलग।” उन्होंने आगे कहा, “और रहा सवाल चुनाव और विवाद का तो इसपर पार्टी आलाकमान तय करेगा। न मैं न और कोई। कांग्रेस क्या सोचती है उसको मैंने बता दिया है।”