logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

बावनकुले के बयान पर नाना पटोले ने ली चुटकी, कहा- मुख्यमंत्री शिंदे रहे सावधान


नागपुर: बीजेपी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले (Chandrashekhar Bawankule) ने कल एक सभा में बयान दिया था कि आगामी विधानसभा चुनाव में बीजेपी 240 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उनके बयान के बाद तरह-तरह की राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। इस बीच नाना पटोले (Nana patole) ने बावनकुले के इस बयान पर चुटकी ली है और एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) को भापजा से सावधान रहने की सलाह भी दी है।

शनिवार को नागपुर में अपने आवास पर पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "अब इसकी शुरुआत कहां से हुई है? हमारी कामना है कि एकनाथ शिंदे स्वस्थ रहें। लेकिन बीजेपी अब इनका क्या करेगी कहा नहीं जा सकता। अभी दो दिन पहले महाविकास अघाड़ी के सीट आवंटन को लेकर फर्जी खबर फैलाई गई थी। दिलचस्प बात यह है कि हमारे बीच ऐसी कोई चर्चा नहीं हुई थी। लेकिन गलत खबरें फैलाकर माहौल बनाया गया। 

जो पेट में था वही निकला 

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को संबोधित करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, “इस मामले में खुद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी बात रखी है. खास बात ये है कि आज उन्होंने इसके बारे में भी बात की. इसलिए एकनाथ शिंदे को यह समझ लेना चाहिए कि बावनकुले के पेट में जो है, वह उनके होठों तक आ गया है, इसलिए उन्हें अब सावधान हो जाना चाहिए।”