logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर राष्ट्रवादी में हुआ फिक्स; शहर शरद पवार, तो ग्रामीण अजित पवार के साथ


नागपुर: अजित पवार (Ajit Pawar) के बगावत के बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) दो भागो में विभाजित हो गई है। एक तरफ शरद पवार तो दूसरी तरफ अजित पवार। वहीं अब पार्टी कार्यकर्ता और नेता किसके तरफ है इसको लेकर बहस शुरू हो गई है। पार्टी में शुरू उठापठक के बीच शहर अध्यक्ष दुनेश्वर पेठे (Duneshwar Pethe) ने शरद पवार (Sharad Pawar) के साथ रहने का ऐलान कर दिया है। वहीं जिला एनसीपी ने अजित पवार के साथ रहने का निर्णय लिया है।

पार्टी में हुई दो फाड़ के बीच मंगलवार को एनसीपी की शहर और जिला कार्यकारिणी की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक में शहर और जिले के तमाम कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पेठे ने यह बात कही। इस बैठक में सभी पदाधिकारियों ने प्रस्ताव पारित कर शरद पवार के साथ रहने का निर्णय लिया है। 

पेठे ने कहा कि, "आज की बैठक में नागपुर शहर एनसीपी के सभी पदाधिकारियों ने शरद पवार के साथ रहने का निर्णय लिया है। जब तक जिन्दा हैं हम पवार साहेब के साथ रहने का निर्णय लिया है। शहर एनसीपी के तमाम कर्यकर्ता और नेता पवार साहब के साथ पूरी ताकत के साथ खड़े रहेंगे।" 

ग्रामीण एनसीपी के अधिकतर नेता बड़े पवार के साथ 

जिला एनसीपी ने भले ही अजित पवार के साथ रहने का निर्णय लिया हो, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के तमाम बड़े नेता शरद पवार के साथ खड़े हुए नजर आरहे हैं। अनिल देशमुख, रमेश बंग जैसे पार्टी के वरिष्ठ नेता शरद पवार के साथ मजबूती के साथ खड़े हुए हैं। वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता भी बड़े पवार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। हालांकि, कल होने वाली बैठक में कितने नेता पहुंचते हैं इसपर सभी का ध्यान लगा हुआ है।