logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अनिल देशमुख को मिली जमानत; एनसीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, दिलीप वलसे पाटिल बोले- राजनीतिक कारण से जेल में रखा


नागपुर: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी नेता और हवाला मामले में जेल में बंद अनिल देशमुख को बॉम्बे हाई कोर्ट की मुंबई खंडपीठ ने जमानत दे दी है। अदालत ने देशमुख को स्वास्थ्य आधार पर जमानत दी है। एनसीपी नेता को जमानत मिलने पर पूर्व गृहमंत्री दिलीप वलसे पाटिल ने ख़ुशी जताई है। इसी के साथ उन्होंने राजनीतिक कारण से देशमुख को फंसाने का दावा किया।

नागपुर में एनसीपी कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए वालसे पाटिल ने कहा, "अनिल देशमुख को जमानत मिलना यह बेहद ख़ुशी की बात है। हम पहले दिन से कह रहे थे कि, अनिल बाबू को राजनीतिक प्रतिशोध के कारण झूठे केस में फंसककर जेल में रखा गया।" इसी के साथ उन्होंने उम्मीद जताते हुए कहा कि, मामले के अंतिम फैसले के समय देशमुख निर्दोष होंगे बरी।

जानबूझकर बदला कानून

एनसीपी नेता ने कहा, "जमानत संविधान द्वारा मिला हमारा अधिकार है। लेकिन पिछले सालों में जिस तरह से कानून में बदलाव कर जानबूझकर लंबे समय तक जेल में रखा जाता है इसको लेकर सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट ने भी अपनी नाराजगी जाता चुकी है। इसी को देखते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें जमानत दी है।"