logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Neet 2023: तनिष्क राज्य में दूसरे स्थान पर, 720 में से 710 अंक किये हासिल


नागपुर: मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए ली गई ‘नीट’ परीक्षा का परिणाम मंगलवार की रात घोषित किया गया. इसमें आंबेडकर कॉलेज दीक्षाभूमि के छात्र तनिष्क भगत ने सर्वाधिक 710 अंक हासिल किये. तनिष्क राज्य में दूसरे स्थान पर रहे. पिछले वर्ष की तुलना में इस बार सिटी का परिणाम कम रहा. अब जल्द ही प्रवेश प्रक्रिया की शुरू होगी.

परिणाम नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की वेबसाइट पर जारी किया गया लेकिन परिणाम जारी होने के कुछ ही देर बार साइट बंद हो गई. इस वजह से छात्रों को परिणाम देखने में दिक्कतें आईं. एक साथ देशभर के लाखों छात्रों द्वारा परिणाम देखने से वेबसाइट स्लो हो गई थी. भले ही सिटी के छात्र ने राज्य में दूसरा स्थान हासिल किया लेकिन इस बार अच्छी रैंक लेने वालों की संख्या कम है. तनिष्क ने 720 में से 710 अंक हासिल किये. वहीं प्रवीण श्रीरामे को 666 अंक, अक्षय बावनकुले को 660 अंक और शिवाजी साइंस कॉलेज की छात्रा वैदेही भगत को 646 अंक मिले.

शुरुआत से ही टार्गेट था सेट : तनिष्क

मूलत: उमरेड के रहने वाले तनिष्क के पिता देवेंद्र भगत और मां वंदना भगत उमरेड में प्राइवेट प्रैक्टिस करते हैं. तनिष्क ने इस बार 12वीं बोर्ड में 91 फीसदी अंक हासिल किये थे. तनिष्क ने बताया कि वह शुरू से ही पढ़ाई में अव्वल रहा है. नीट की तैयारी की शुरुआत 11वीं से ही कर दी थी. ट्यूशन क्लास का भी लाभ मिला. टेस्ट सीरीज से परीक्षा की तैयारी हो गई थी. मां-पिता के डॉक्टर होने से शुरुआत से ही सकारात्मक माहौल मिला. दिल्ली एम्स में प्रवेश लेना चाहता हूं. नीट की तैयारी के लिए सतत अध्ययन के साथ ही टेक्नीक भी जरूरी है. अधिकाधिक प्रश्नों को हल करने से प्रैक्टिस होती है.