logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

खरीदी-बिक्री मामले में नया खुलासा, आरोपियों ने ढाई लाख में एक और बच्चे को बेचा था


नागपुर: बच्चा खरीदी-बिक्री मामले में नागपुर पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इसके तहत आरोपियों श्वेता खान और मकबूल खान द्वारा ढाई लाख में एक और बच्चे को बेचा था। आरोपियों ने नौ दिन के नवजात को रायपुर के एक व्यापरी को बेंचा था। इसके बाद आरोपियों ने पैसे आपस में बांट लिया। 

पुलिस के मुताबिक, यवतमाल के एक दंपति की दो बेटियां हैं और उन्होंने तीसरी बेटी को जन्म दिया है. चूंकि पालन-पोषण संभव नहीं था। इसलिए उन्होंने बच्चे को किसी और को गोद लेने का फैसला किया।आरोपी सीमा भीम छपरिया ने उस प्रसव कराने वाली मां की जासूसी की। 

सीमा जो खुद को नर्स बताती है। वह बच्चा बेचने वाली श्वेता उर्फ आयशा और मकबूल खान के गिरोह में काम करती है। उसने बच्ची को गोद लेने का नाटक किया और सीधे श्वेता के घर पहुंच गई। रायपुर छत्तीसगढ़ के एक व्यापारी दंपत्ति को ढाई लाख रुपये में बेटी देने का निर्णय लिया गया। श्वेता को बुटीबोरी शहर के एक पेट्रोल पंप के पास भुगतान किया गया था। उस पैसे को श्वेता खान, मकबूल खान, सचिन पाटिल और सीमा चपरिया के बीच बांटा गया था। इस अपराध का पर्दाफाश एएचटीयू ने किया।

ऐसी आई घटना सामने

मानव तस्करी रोधी दस्ते की प्रमुख रेखा संकपाल ने श्वेता खान को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। जांच के दौरान श्वेता की छत्तीसगढ़ के एक कारोबारी से चैट पर शक हुआ। पुलिस ने इस संबंध में जांच की। श्वेता ने एक और बच्चा बेचने की बात कबूली पुलिस ने बच्चे को हिरासत में ले लिया है। इस मामले में कुछ और फर्जी डॉक्टर पुलिस के रडार पर आए हैं।