logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

जिले में नई रेत निति हुई लागू, अब 676.52 रूपये में एक ब्रास रेती


नागपुर: राज्य में नई रेत बिक्री नीति लागू की जा चुकी है। इस नीति के तहत रेत की खरीदी के लिए बिचौलिये की भूमिका को ख़त्म कर दिया गया है। शुक्रवार से यह निति नागपुर में भी लागू हो गई है। अब जनता सीधे सरकार द्वारा तय किये गए दाम पर ऑनलाईन माध्यम से सीधे डेपो से रेत खरीद सकती है। इसके लिए नागरिकों को एक ब्रास रेती के लिए मात्रा 676.52 देने पड़ेंगे। 

गुरुवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जिलाधिकारी डॉ. विपिन इटनकर ने नई रेत नीति की जानकारी देते हुए बताया कि, “इसके माध्यम से 600 रूपए प्रति ब्रास रेती की बिक्री की जायेगी। इसके लिए नागरिकों को सरकार की वेबसाईट महाखनिज में जाकर ऑनलाईन रेत की बुकिंग करनी होगी। पेमेंट की सुविधा भी ऑनलाईन रहेगी। इस व्यक्ति एक महीने में आने आधार कार्ड पर 11 ब्रास रेती की खरीदी कर सकता है।” जिलाधिकारी के मुताबिक इस नीति की वजह से न केवल रेत माफ़िया का राज ख़त्म होगा बल्कि नागरिकों को उचित दर पर रेत उपलब्ध होगी।"

जिलाधिकारी ने बताया कि, “मौजूदा समय में माफिया मनमाने दाम पर रेत की बिक्री करते है जिसका खामियाजा नागरिकों को भुगतना पड़ता है। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।सरकार ने रेत के दाम तय करने के ही साथ इसके ट्रांपोटेशन की दर भी तय की है। जिसके माध्यम से प्रासासन से जुड़े ट्रांसपोर्टर तय दाम में रेत की डिलीवरी करेंगे।” जिलाधिकारी ने बताया कि, “ नागपुर में आवश्यकता के अनुरूप रेती उपलब्ध है.इसलिए नागरिकों को परेशान होने की जरुरत नहीं है।” जिलाधिकारी ने नागरिकों से रेत के लिए किसी माफ़िया के जाल में न फंसने की अपील की है।