logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नितिन गड़करी धमकी प्रकरण: आतंकी पाशा को लेकर चौकाने वाले ख़ुलासे पहले भी दो बार नागपुर आने की सामने आयी जानकारी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी को धमकी दिए जाने के प्रकरण में गिरफ़्तार आतंकी अफसर पाशा को लेकर लगातार चौकाने वाले ख़ुलासे हो रहे है.. अब सामने आयी जानकरी के मुताबिक अफसर पाशा 2003 और 2004 में अपने नेटवर्क को बढ़ाने के इरादे से नागपुर आया था.. इस दौरान उसने कई लोगों से मुलाकात भी की थी.. वही दूसरी तरफ एनआयए ने पाशा की कस्टडी के लिए विशेष अदालत में अपील की है.. गड़करी धमकी प्रकरण का आतंकी एंगल उस समय सामने आया था जब जयेश पुजारी का आतंकी अफसर पाशा से कनेक्शन निकल कर सामने आया था.
नितिन गड़करी को धमकी दिए जाने के मामले में आरोपी जयेश पुजारी के आतंकी अफ़सर पाशा से संबंध निकल कर सामने आये.जिसके बाद यह सारा प्रकरण देश की सुरक्षा से जुड़ गया है.. पुजारी के ही साथ पाशा अब नागपुर पुलिस की गिरफ़्त में है.. शनिवार को नागपुर पुलिस आतंकी अफ़सर पाशा को गिऱफ्तार कर फ़्लाइट से नागपुर लायी थी.. इसके बाद शुरू जांच में कई चौकाने वाली जानकारियां निकल कर सामने आयी है जो नागपुर की सुरक्षा की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है.. जानकारी के मुताबिक पाशा का इस मामले से इतर पहले से नागपुर कनेक्शन है। वो वर्ष 2003 और 2004 में नागपुर आया था.. इस दौरान उसने नागपुर में कई लोगों से मुलाकात की थी.. इस मामले और शुरू जांच की जानकारी देते हुए नागपुर पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने बताया की' पाशा के कुछ साल पहले नागपुर आने की जानकारी सामने आयी है लेकिन वो यहाँ किससे मिला था कहा और कितने दिन रुका था यह अभी पता नहीं चला है लेकिन इस मामले में और भी आरोपियों के शामिल होने की संभावना है. पुलिस आयुक्त ने बताया की यह मामला अब नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी के पास है.जिस वजह से उनकी टीम भी जांच करेगी। लेकिन इस मामले में बेलगाम की जेल में बंद कई आरोपियों की जांच शुरू है.नागपुर पुलिस भी इस मामले में जाँच कर रही है.केंद्रीय एजेंसियों के साथ मिलकर,समन्वय ऱखकर जाँच पड़ताल शुरू है.. दूसरी तरफ पाशा से पूछताछ के लिए एनआयए ने नागपुर में विशेष न्यायालय में कस्टड़ी के लिए आवेदन किया है.. पुलिस आयुक्त ने बताया की एनआयए को यह प्रकरण मुंबई हस्तांतरित करना है इसलिए नागपुर में अदालत में यह याचिका डाली गई है.
पुलिस आयुक्त के मुताबिक नागपुर पुलिस के पास यह पुख़्ता जानकारी है की गड़करी को धमकी दिए जाने के प्रकरण की साजिश में जयेश पुजारी और अफसर पाशा शामिल है.इसलिए दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी होगी। इसलिए अगर जरुरत पड़ी तो नागपुर सेंट्रल जेल में बंद जयेश पुजारी की फिर से पुलिस कस्टड़ी मांगी जायेगी।