logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nitin Gadkari Threat Case: NIA की टीम पहुंची नागपुर, पुलिस अधिकारीयों से बैठक कर ली मामले की जानकारी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) धमकी और वसूली मामले में जेल में बंद आतंकी जयेश उर्फ शाकिर कांथा से पूछताछ करने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (National Investigation Team) की टीम नागपुर पहुंची। टीम ने आते ही मामले को लेकर पुलिस अधिकारीयों के साथ बैठक की। सभी अधिकारी सिविल लाइंस स्थित जिमखाना पहुंचे और जांच से जुड़े नागपुर पुलिस दल के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की।

ज्ञात हो कि, कांता ने 14 जनवरी और 21 मार्च को गडकरी के जनसंपर्क कार्यालय में फोन कर पहली बार 100 करोड रुपए नहीं देने पर गडकरी को बम से उड़ाने की धमकी दी थी और दूसरी बार 10 करोड रुपए की मांग की थी। पुलिस 28 मार्च को उसे बेलगांव जेल से गिरफ्तार कर नागपुर लाई थी। जांच में जयेश आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा,अल बदर पीएफआई, पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई और डी कंपनी सहित कई प्रतिबंधित संगठनों से जुड़ा होने का खुलासा हुआ जिसके बाद इस मामले की जांच में एनआईए भी शामिल हो गई।