logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नितिन गडकरी धमकी प्रकरण: अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ी


नागपुर: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी धमकी प्रकरण मामले में आरोपी अफसर पाशा की कस्टडी बढ़ गई है। अदालत ने आरोपी की कस्टडी 27 जुलाई तक बढ़ा दी है। कर्नाटक की बेलगांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर नागपुर लाए गए आतंकी अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी रिमांड खत्म होने के बाद सोमवार को उसे दोबारा कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे 27 जुलाई तक  पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है।

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को धमकी देने के मामले में पुलिस ने जयेश पुजारी उर्फ जयेश कांथा को पहले ही गिरफ्तार किया था। उसने पूछताछ में अपने साथी अफसर पाशा का नाम उजागर किया था, जिसके बाद नागपुर पुलिस ने अफसर पाशा को भी बेलगांव जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया। 

सोमवार को पुलिस कस्टडी रिमांड की अवधि दूसरी बार खत्म होने के बाद उसे दोबारा सोमवार को धंतोली पुलिस ने कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी रिमांड में भेज दिया है। सरकारी वकील द्वारा अलग-अलग मुद्दों को लेकर आतंकी अफसर पाशा की पुलिस कस्टडी रिमांड की मांग की थी जिसे कोर्ट ने मंजूर किया है।