logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

डॉ. अभिजीत चौधरी होंगे नागपुर मनपा के नए आयुक्त, तीन दिन पहले राधाकृष्णन बी का कार्यकाल हो चुका है समाप्त


नागपुर: डॉ. अभिजीत चौधरी नागपुर महानगर पालिका के नए आयुक्त होंगे। सोमवार को राज्य के अपर मुख्य सचिव सेवा नितीन गद्रे ने पत्र नियुक्ति की जानकारी दी। डॉक्टर चौधरी वर्तमान में राज्य सेवा कर संभाजीनगर विभाग में सह आयुक्त पद पर काम कर रहे थे। 

ज्ञात हो कि, मनपा के आयुक्त रहे राधाकृष्णन बी का कार्यकाल बीते दिनों समाप्त हो गया था। इसके बाद ज़िले के कलेक्टर डॉ बिपिन इटनकार को मनपा का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। 

डॉ. चौधरी 2011 बैच के आईएएस अधिकारी है। इससे पूर्व उन्होंने कोल्हापुर, संभाजीनगर महानगरपालिका कमिश्नर और विदर्भ के भंडारा जिले के कलेक्टर के रुप में काम किया है। डॉ चौधरी ने बीएएमएस की डिग्री भी हासिल की हुई है। वे भुसावल के निवासी है।