logo_banner
Breaking
  • ⁕ मंथन फॉर युवा अभियान का हुआ समापन, CM फडणवीस बोले- युवाओं के सपनो को मिलेगी नई दिशा; एक साथ 4100 युवाओं ने किया ढोल-ताशा का वादन कर बनाया विश्व रिकॉर्ड ⁕
  • ⁕ मराठी सख्ती पर सियासत तेज, अखिलेश यादव ने आरोप पर मुख्यमंत्री फडणवीस का पलटवार; भाषा सिखने और समय देने की कही बात ⁕
  • ⁕ समृद्धी-शक्तिपीठ महामार्ग को लेकर विजय वडेट्टीवार के गंभीर आरोप, बोले- ‘जनता को समृद्धि मिलेगी या ठेकेदारों को?’ ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी ग्रामीण अस्पताल में सर्पदंश के मरीज को पीठ पर ले जाने का वीडियो वायरल; बदइंतजामी के आरोपों पर अस्पताल प्रशासन ने पेश की असलियत ⁕
  • ⁕ "हम शिक्षक हैं, व्यापारी नहीं!" तुकाराम मुंढे के आदेश पर भड़के शिक्षक, मिड-डे मील के FSSAI लाइसेंस को लेकर छिड़ा नया विवाद ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

NMC Budget 2025: परिवहन विभाग का 597.32 करोड़ का बजट पेश, पिछले साल की तुलना में 88 करोड़ की बढ़ोतरी


नागपुर: नागपुर महानगर पालिका (Nagpur Municipal Corporation) के परिवहन विभाग (Transport Department) का वित्त वर्ष 2025-26 का बजट पेश हो गया। शुक्रवार को मनपा आयुक्त और प्रशासक डॉ. अभिजीत चौधरी (Abhijeet Choudhary) ने 597.32 करोड़ का बजट पेश किया। पिछले साल की तुलना में इस बार बजट में 88 करोड़ की बढ़ोतरी की गई।

मनपा कार्यालय में स्थित सभागार में आयोजित पेसवार्ता में आयुक्त चौधरी ने परिवहन बजट पेश किया। चौधरी ने बताया कि, इस वर्ष परिवहन में 596.72 का खर्च प्रस्तावित है, वहीं जो उत्पन्न है वह करीब 597.32 करोड़ है, जिसमें 66 करोड़ का ओपिनिंग बैलेंस भी शामिल है। आयुक्त ने कहा कि, जल्द ही शहर की परिवहन व्यवस्था को डीजल से इलेक्ट्रिक में तब्दील किया जा रहा है।

विभिन्न परियोजनाओं के तहत नागपुर को लगभग 600 बसों का बेड़ा तैयार होगा। मनपा आयुक्त ने कहा कि, इलेक्ट्रिक बसों के कारण जहां डीजल खर्च में कटौती होगी, वहीं मनपा पर पड़ने वाला भार भी कम होगा। इसी के साथ आयुक्त ने मनपा बजट में परिवहन विभाग के लिए 170 करोड़ का प्रावधान किया है।

शहर में जल्द ही अर्टिकुलेटेड बेसेस की योजना बनाई गई है। जिसके तहत शहर के रिंग रोड पर 18 मीटर लंबाई की बेस चली जाएगी। 28 बसों का यह बेडा होगा, जिसमें 25 बसें चलाई जाएगी और तीन को रिजर्व रखा जाएगा। सभी बसें फ़्लैश मेथड से चार्ज की जाएगी। जिन्हे सड़कों पर लगाया जाएगा। आयुक्त ने बताया कि, इसको लेकर टेंडर जारी किया जा चुका है और केंद्र सरकार से अनुमति मिलते ही जल्द ही बसों को चलाया जाएगा।