logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अब अस्पताल में ही मिलेंगे जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र, राज्य सरकार के निर्देश पर तीन अस्पतालों में सेवा शुरू


नागपुर: उपराजधानी वासियों को अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र हासिल करने के लिए महानगर पालिका के कार्यालय में जाने के जरुरत नहीं पड़ेगी। अब अस्पताल में ही लोगों को ये प्रमाणपत्र मिल जायेंगे। मनपा ने शहर के टीम प्रमुख अस्पताल मेडिकल, मेयो और डागा में एक जुलाई 2023 से अब जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र उपलब्ध होंगे।

ज्ञात हो कि, पहले जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र महानगरपालिका द्वारा जारी किये जाते थे लेकिन स्वास्थ्य सेवा आयुक्तालय, पुणे द्वारा जारी किये गए आदेश के तहत अब इन्ही अस्पतालों में प्रमाणपत्र के वितरण की व्यवस्था उपलब्ध होगी। इन तीनों अस्पतालों के अलावा निजी और अन्य अस्पतालों से सम्बंधित जन्म और मृत्यु प्रमाणपत्र महानगरपालिका द्वारा ही वितरित किये जायेंगे।

कर्मचारियों को दी गई ट्रेनिंग

प्रमाणपत्र को लेकर नागपुर महानगर पालिका और तीनो अस्पतालों के डॉक्टरों और कर्मचारियों की एक संयुक्त ट्रेनिंग ली गई। इसके बाद इसे लागू करने का निर्णय लिया गया है। वहीं इस निर्णय से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी। आम तौर पर प्रमाणपत्र के लिए कई दिनों तक मनपा कार्यालय के बाहर चक्कर लगाना पड़ता है, लेकिन अब आसानी से लोगों को यह उपलब्ध होंगे।