logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: अब नागपुर में ट्राफिक नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा, AI सिस्टम से तुरंत कटेगा चालान


नागपुर: नागपुर में ट्राफिक नियमों का उल्लंघन करनेवालों की अब खैर नहीं। शहर के ट्राफिक सिग्नल्स पर अब लगाए जा रहे हैं। AI टेक्नॉलॉजी से लैस इंटिग्रेटेड इंटेलिजेंट ट्राफिक मॅनेजमेंट सिस्टम जो नियम तोड़ते ही तुरंत चालान काटेगा और सीधा आपके मोबाइल पर भेजेगा।

शहर के लक्ष्मीनगर, बजाज नगर, शंकर नगर, अजित बेकरी, अलंकार चौक, कांचीपुरा चौक, दीक्षाभूमी, श्रद्धानंद चौक, अभयनगर चौक और एलएडी कॉलेज चौक इन इलाकों में अब ट्राफिक नियम तोड़ना आसान नहीं होगा। AI से लैस ये स्मार्ट सिस्टम नियम उल्लंघन करनेवालों की पहचान करेगा और बिना किसी मानवी हस्तक्षेप के इंस्टंट चालान जारी करेगा।

सिग्नल जंप करना, गलत साइड चलाना, ओवरस्पीडिंग या बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाना, अब हर उल्लंघन पर तुरंत कार्रवाई होगी। वाहन की नंबर प्लेट की पहचान कर सिस्टम खुद ही चालान जनरेट करेगा और मोबाइल पर भेजेगा।

इस टेक्नॉलॉजी का एक और बड़ा फायदा है। ग्रीन कॉरिडॉर मैनेजमेंट, अंग प्रत्यारोपण जैसे जरूरी मामलों में यह सिस्टम अपने आप रूट क्लियर करेगा। तो अब अगर आप नागपुर की सड़कों पर ट्राफिक नियमों को हल्के में लेते हैं, तो संभल जाइए। AI अब हर पल आप पर नजर रख रहा है।