logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों पर भी लगेगा जुर्माना, एमपीसीबी अध्यक्ष सिद्धेश कदम का मनपा को आदेश


नागपुर: महाराष्ट्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष सिद्देश कदम ने नागपुर महानगर पालिका में पर्यावरण और प्रदूषण के विषय में बैठक की। इस बैठक के बाद उन्होंने कई मुद्दों को लेकर न केवल मनपा को निर्देश दिए बल्कि मनपा को सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले नागरिकों और कोयले और लकड़ी का इस्तेमाल करने वाले रेस्टोरेंट पर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

एमपीसीबी के अध्यक्ष ने चार प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की जिसमे एसटीपी प्लांट, सॉलिड वेस्ट, एयर क्वालिटी और सिंगल यूज प्लास्टिक शामिल थे। नियम के तहत सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल करने वाले नागरिको पर भी कार्रवाई का प्रावधान है लेकिन जुर्माना अधिक होने के बाद इसकी कार्रवाई सामान्य नागरिको और ग्राहकों पर कम ही होती है. सिंगल यूज प्लास्टिक पर पूरी तरह के रोक लगी जा सके इसलिए नागरिको पर भी जुरमाना लगाने की सिफारिश एमपीसीबी  के अध्यक्ष ने की है। हलाकि उन्होंने ये भी कहा की जुर्माने की रकम कितनी हो ये खुद मनपा तय करें।

एमपीसीबी अध्यक्ष ने  कोयला आधारित तंदूरों का उपयोग करने वाली बेकरी और रेस्टोरेंट पर भी जुर्माना लगाकर कार्रवाई किये जाने का निर्देश नागपुर महानगर पालिका को दिया है. सिद्धेश कदम ने कहा की  व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को एलपीजी या अन्य किसी ऊर्जा के स्त्रोत को अपनाना पड़ेगा, जिससे की प्रदुषण को रोका जा सके. एमपीसीबी अध्यक्ष ने शहर की एयर क्वालिटी इंडेक्स को लेकर चिंता व्यक्त की और बताया की आने वाले समय में खास तौर से इस विषय को लेकर पालिसी बनाई जायेगी।