logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब हाथियों द्वारा किए नुकसान पर मिलेगा मुआवजा, वन मंत्री बोले- भरपाई के लिए जल्द जारी होगा नया जीआर 


नागपुर: पिछले कई महीने से पूर्व विदर्भ के चंद्रपुर, गोंदिया, भंडारा और गडचिरोली जिलों में ओडिशा से आये हाथियों के झुण्ड ने कहर मचाया हुआ है। हाथियों के झुण्ड ने जहां किसानों की सैंकड़ो एकड़ की फसल बर्बाद कर दी है। वहीं इस दौरान कई लोगों की जान भी गई है। किसान लगातार हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं। वहीं इसी मांग पर वन मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि, हाथियों से फसल को हुए नुक्सान की भरपाई सरकार करेगी। इसके लिए आने वाले कुछ दिनों में नया जीआर निकला जाएगा। 

नागपुर पहुंचे मुनगंटीवार ने पत्रकारों से बात करते हुए यह यह घोषणा की। वन मंत्री ने कहा, “हाथियों से हुए नुकसान की भरपाई करने की मांग लगातार राजनीतिक दलों और किसानों द्वारा किया जा रहा था। इसी के मद्देनजर कल हुई बैठक में वन सचिव को मौजूदा नियमों को बदलते हुए फसल नुकसान भरपाई करने आदेश दिया है।”

उन्होंने आगे कहा, “वर्तमान समय में केवल घर नुकसान की भरपाई की जाती है, लेकिन किसानों को हुए नुकसान को देखते हुए हमने फसल नुकसान की भी भरपाई देने का फैसला किया है। इसके तहत आने वाले आठ दिनों में नया जीआर जारी किया जाएगा। जिसके तहत किसानों को समाधान करक मदद की जाएगी।”

मुनगंटीवार ने कहा, "जब तक हाथियों का झुंड वापस जंगलों में नहीं चला जाता तब तक उससे होने वाले नुकसान की भरपाई करने की जिम्मेदारी सरकार की है। जिसे हम स्वीकार कर रहे हैं। इसी के साथ मंत्री ने नया जीआर जारी होने के बाद इस संबंध में गोंदिया-भंडारा के जनप्रतिनिधियों से बात करने की बात कही है।