logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अब ट्रैफिक रूल्स को फॉलो करने पर होगी कमाई, टॉप्स ब्रांड्स पर मिलेगा डिस्काउंट; बस करना होगा यह काम


भारतीय लोगों को नियमों के प्रति थोड़ा लापरवाह होने के रूप में जाना जाता है। इस कारण नागरिकों को हजारो रूपये नियम का पालन नहीं करने को लेकर जुर्माने के रूप में अदा करना पड़ता है। लेकिन कैसा हो जब ट्रैफिक नियमों का पालन करने पर पैसे मिले। वहीं दुनिया ने प्रमुख ब्रांड्स पर भारी डिस्काउंट। सुनने और पढ़ने पर यह केवल ख्याली पुलाव लगेगा, लेकिन यह हकीकत है। नागपुर की एक स्टार्टअप कंपनी ने ख़ास मोबाइल एप्लिकेशन तैयार किया है। जिसकी मदद से लोग ट्रैफिक नियम का पालन कर रिवार्ड के साथ मशहूर ब्रांड्स पर डिस्काउंट भी हासिल कर सकते हैं। 

उपराजधानी स्थित "ट्रैफिक रिवॉर्ड" कंपनी ने यह एप्लीकेशन तैयार किया है। जिसकी मदद से आप को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है बल्कि नियम पालन करने पर आपको इनाम भी देता है। नागपुर शहर में पायलेट प्रोजेक्ट के तौर पर इसे शुरू भी कर दिया है, जिसका उद्घाटन केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी द्वारा किया गया। आखिर कैसा है ये ऐप? और कैसे होगी आपकी कमाई? 

RFID तकनीक बताएगी नियम का पालन किया की नहीं 

इन सभी सवालों का जवाब देते हुए कम्पनी के को-फाउंडर भुनेश जोशी ने बताया कि, “प्रणाली में radio-frequency  यानी RFID तकनीक उपयोग किया गया है। इन उपकरणों को शहर के ट्रैफिक सिग्नल पर फिट किया गया है। मोबाइल में एप्लीकेशन इनस्टॉल के बाद लोगों को टैग दिया जाएगा और उनके वाहन पर लगाया जाएगा। जब भी टैग लगा वाहन ट्रैफिक सिग्नल से जुड़े उपकरणों से गुजरेगा तो RFID यह पता लेगा कि चालक ने यातायात नियमों का पालन किया है या नहीं। अगर चालक ने नियमों का पालन किया तो वाहन चालक के अकाउंट में तुरंत 10 पॉइंट क्रेडिट हो जाएंगे।”

देश-दुनिया के 80 ब्रांड्स से समझौता

कंपनी प्रमुख ने भुनेश कहा कि, “रिवार्ड क्रेडिट होने के बाद चालक इनका इस्तेमाल कई फैशन ब्रांड्स के कपड़े खरीदने और कॅफेस में डिस्काउंट पाने के लिए कर सकेंगे। इसके लिए कंपनी ने 80 से अधिक राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय ब्रांड से करार किया है।”

उपराजधानी के 10 चौराहों पर लगे सिस्टम 

जोशी ने बताया कि, “फिलहाल यह पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर लागू किया गया है। सिस्टम को शहर के 10 प्रमुख चौक लक्ष्मी नगर, बजाज नगर, VNIT, शंकर नगर, गोकुलपेठ, दीक्षाभूमि, जापानी गार्डन, अहिंसा चौक, नीरी चौक पर लगाया गया है। जिसका उद्घाटन  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के हाथों किया जाएगा।”

देश में अपनी तरह का पहला प्रोजेक्ट 

यातायात नियमों को पालन कर रिवार्ड मिलने वाला यह प्रोजेक्ट देश में अपनी तरह का पहला है। शुरुआत में इसे नागपुर में लगाया गया है। सफलता के बाद देश के  अन्य शहरो में भी लागू करने की योजना है। अगर यह प्रोजेक्ट सफल होता है तो यह देश के ट्रैफिक रूल्स रेगुलेशन की तकदीर बदलने में भी ये ये ऐप बड़ा क्रांतिकारी बदलाव ला सकता है।