logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

अब नागपुर से पुणे की दुरी महज 8 घंटे में केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने नए प्रोजेक्ट का किया ऐलान


नागपुर-नागपुर में पुणे का सफ़र अब महज 8 घंटे में पूरा किया जा सकेगा।केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने रविवार एक नयी परियोजना का ऐलान किया। जिसके चलते अब पुणे और नागपुर के सफर की दुरी कम होगी। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को इसकी घोषणा की,फिलहाल नागपुर से पुणे जाने में काफी दिक्कतें आती हैं सड़क मार्ग से भी समय लगता है.लेकिन अब नागपुर से पुणे का सफर सिर्फ आठ घंटे में हो सकेगा।
गडकरी ने रविवार को एक ट्वीट के माध्यम से घोषणा की. नागपुर से मुंबई समृद्धि महामार्ग का निर्माण किया जा रहा है. इस महामार्ग के नागपुर से शिर्डी चरण का उद्घाटन नवंबर में होने की संभावना है..इसके साथ अब 268 किमी का एक नया 6-लेन राजमार्ग पुणे से संभाजीनगर यानि औरंगाबाद तक बनेगा. यह नया हाईवे औरंगाबाद में समृद्धि हाईवे से जोड़ा जाएगा. इसलिए नागपुर से औरंगाबाद समृद्धि हाईवे की 410 किमी की दूरी साढ़े पांच घंटे में तय होगी और औरंगाबाद से पुणे एक्सप्रेस-वे से ढाई घंटे में कुल 678 किमी की दूरी आठ घंटे में संभव हो सकेगी. इस हाईवे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से वाहन चलाए जा सकेंगे.