logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

आपली बस के ड्राइवर के लिए देवदूत बनी नर्सिंग की छात्राएं, पीसीआर देकर बचाई जान


नागपुर: कहते हैं न भगवान कब, कहां और किस रूप में मिल जाए वह बता नहीं सकते। शहर में आज मंगलवार दोपहर को ऐसी ही एक घटना घटी। जहां नर्सिंग की तीन छात्रा आपली बस चालक के लिए भगवान बनकर आई और जान बचाई। तीनों छात्रा शहर के देवनगर स्थित सीताबाई नरगुंदकर नर्सिंग महिला महाविद्यालया में पढ़ती हैं। हालांकि, अभी तक तीनों छात्राओं का नाम पता नहीं चल पाया है।

दरअसल, आपली बस की एक बस पारडी से वाइसीसीसी जा रही थी। जैसे ही बस लोकमान्य नगर मेट्रो स्टेशन के पास पहुंची, तभी बस के ड्राइवर को हार्ट अटैक आ गया। जिस समय ड्राइवर को हार्ट अटैक आया उस समय बस में नर्सिंग की तीन छात्रा भी बैठी हुई थी। उन्होंने तुरंत अन्य लोगों की मदद से ड्राइवर को बाहर निकाला और तुरंत पीसीआर दिया।

समय से पीसीआर मिलने के कारण ड्राइवर को बचाया जा सका। इसके बाद स्टार बस ड्राइवर को तुरंत इलाज के लिए शालिनी ताई मेघे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां ड्राइवर की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।