logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

NVCC: अश्विन मोहाड़िया सहित साथियों के खिलाफ मामला दर्ज, एक साल से ज्यादा समय तक चली जांच


नागपुर: नाग विदर्भ चेंबर के पूर्व अध्यक्ष अश्विन मोहाड़िया सहित उनके तमाम साथियों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। गुरुवार को सीताबर्डी पुलिस ने सभी के खिलाफ यह मामला दर्ज किया। ज्ञात हो कि, एनवीसीसी के पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल ने मोहाड़िया सहित उनके साथियों के खिलाफ नागपुर पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा के खिलफ मामला दर्ज कराया था। 

इस शिकायत के बाद ईओडब्लू ने एक साल से ज्यादा समय तक मामले की जांच की। जिसमें धोखाधड़ी, मिथ्या प्रस्तुति, गलत बयानी, गबन, विश्वासघात, जालसाजी, महत्वपूर्ण तथ्य को छिपाने, चेंबर और उसके सदस्यों को नुकसान पहुंचाने और गैरकानूनी रूप से खुद के लिए कमाई करने के आरोपों को सही पाया। इसके बाद आज सभी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 

इनके खिलाफ मामला किया दर्ज 

पुलिस ने अश्विन प्रकाश अग्रवाल (मेहाडिया), रामावतार शंकरलाल तोतला सहित एनवीसीसी के अन्य पदाधिकारियों (सहयोगियों) के खिलाफ सीताबर्डी पुलिस ने आईपीसी की धारा 409, 420, 465, 467, 468, 469, 470, 471 और 34 के तहत एफआईआर दर्ज की है।

पुरानी गरिमा वापस आने तक लड़ाई रहेगी जारी

वहीं इस मामले पर मुख्य शिकायतकर्ता दीपेन अग्रवाल ने कहा, "हमारे लड़ाई एनवीसीसी के खिलाफ नहीं, बल्कि तत्कालीन अध्यक्ष के खिलाफ है। जिस तरह से अश्विन और उनके साथियों ने काम किया और संगठन को अपनी कमाई का अड्डा बना लिया था उससे एनवीसीसी की प्रतिष्ठा धूमिल हो गई। जब तक संस्था की पुरानी गरिमा वापिस नहीं आ जाती तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी।