logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

एनवीसीसी के अंदर हुए घोटालों की जली होलिका, दीपेन अग्रवाल बोले- अब असली उद्देश्य के अनुसार होगा काम


नागपुर: शहर के व्यापारियों का संगठन नाग विदर्भ चेंबर ऑफ कॉमर्स (Nag Vidarbha Chambers Of Commerce) पिछले कई महीनो से चर्चा में बना हुआ है। संस्था के पूर्व अध्यक्ष और सदस्यों के ऊपर कई गंभीर आरोप लगे हैं। जिसको लेकर संस्था की बड़ी किरकिरी हुई है। होली के मौके पर हर साल के अनुसार इस बार भी एनवीसीसी ने होलिका जलाई। हालांकि, इस बार संस्था के अंदर हुए अनियमितता और घोटालों की होली जलाई गई। 

सिविल लाइंस स्थित एनवीसीसी कार्यालय में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें चेंबर के कई पूर्व सदस्य मौजूद रहे। इस मौके पर संस्था के पूर्व अध्यक्ष दीपेन अग्रवाल बोले ने कहा कि, “सभी बुराइयों का आज दहन हो गया। अब संस्था का असली उद्देश्य है उसकी के अनुसार काम होगा।”

अग्रवाल ने कहा, “होली का त्यौहार बुराई के ऊपर अच्छे की जीत मनाने का है। एनवीसीसी की परंपरा अनुसार व्यापारियों के अहित में जो हो रहा था उसका दहन किया गया है। इसके पहले एलबीटी, जीएसटी सहित कई कानूनों की होली जलाई गई।”

उन्होंने आगे कहा, "आज चेंबर में जो आर्थिक घोटाले हुए और काम में जो अनियमितता की गई उसका दहन आज किया गया है। इसका साफ़ सन्देश यह है कि, आने वाला समय व्यापारियों के हिट में काम करना और चेंबर जो मुख्य उद्देश्य है उसका पालन करना है।