logo_banner
Breaking
  • ⁕ महायुति में अंदरूनी घमासान पर सीएम सख्त; वर्षा बंगले पर हुई समन्वय बैठक, 70-30 फंड और निगम बंटवारे के फॉर्मूले पर लगी मुहर ⁕
  • ⁕ महायुति सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, किसान कर्जमाफी योजना की दूसरी किस्त जारी; दो चरणों में 12.58 लाख से ज्यादा किसानों को लाभ ⁕
  • ⁕ ईद-ए-मिलाद से पहले नागपुर पुलिस अलर्ट मोड पर, परिमंडल-4 में दंगा काबू के लिए की गई रिहर्सल और रूट मार्च ⁕
  • ⁕ Amravati: शहर के 90 अस्पतालों को नवीनीकरण के निर्देश, नगर पालिका के बार-बार नोटिस देने के बाद भी नहीं हुई कोई कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Buldhana: बुलढाणा जिला बैंक में 'सहकार' पैनल की जीत, 21 में से 19 सीटें जीती ⁕
  • ⁕ छात्रों की गूंज पर सियासत तेज, मुख्यमंत्री फडणवीस ने बताया राहुल गांधी का ‘री-लॉन्च कार्यक्रम; छात्रों और इंफ्लुएंसर्स को पैसे देकर बुलाने का किया दावा ⁕
  • ⁕ Akola: महीने भर से बारिश की बेरुखी से सोयाबीन की फसल पर संकट, उत्पादन में 50% से अधिक गिरावट की आशंका ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

नायलॉन मांझा: जिलाधिकारी ने टास्क फाॅर्स का किया गठन, अब बेचने वाले के साथ खरीदने वाले पर भी होगी कार्रवाई


नागपुर: प्रतिबंधित नायलॉन मांझे की बिक्री व उपयोग के खिलाफ जिला प्रशासन एक्शन मोड में आ गई है। रविवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन ईटनकर ने नायलॉन मांझा ले जाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं। नायलॉन मांझे को लेकर रविवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। इस बैठक में यह आदेश पुलिस कर्मियों को दिया गया। 

छत्रपति हॉल में हुई बैठक में रेजिडेंट डिप्टी कलेक्टर विजया बांकर, पुलिस उपायुक्त मुमक्का सुदर्शन, नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राम जोशी, शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) रवींद्र कटोलकर, नगरपालिका प्रशासन अधिकारी अतुल पंत और जिले के सभी अनुविभागीय अधिकारी, तहसीलदार उपस्थित थे।

जोन स्तर पर टास्क फाॅर्स

जिलाधिकारी ने जिले में मनपा क्षेत्र के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी जोन वार टास्क फोर्स कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया है। इन समितियों ने संबंधित पुलिस थानेदार के साथ जिलाधिकारी को नायलॉन मांझा बेचने वालों के साथ-साथ नायलॉन मांझा का प्रयोग करने वालों के खिलाफ अपराध दर्ज कर तत्काल कार्रवाई करने का आदेश दिया।

नागरिकों को करें जागरूक

लेक्टर ने बाहरी राज्यों से आने वाले नायलॉन मांझे पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस चौकियों को सक्रिय करने और साइबर सेल द्वारा मांझे की ऑनलाइन बिक्री पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में भारी मात्रा में पतंग उड़ाई जा रही है, उन पर विशेष नजर रखी जाए और सभी प्रशासनिक अधिकारी सोशल मीडिया के माध्यम से नायलॉन की चकरियों के खिलाफ जन-जागरूकता पैदा करें।