logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

इंस्टग्राम पर युवती को भेजा अश्लील मैसेज,युवक पर विनयभंग का मामला दर्ज 


नागपुर: सोशल नेटवर्किंग साईट इंस्ट्रग्राम पर एक युवक द्वारा युवती को अश्लील मैसेज भेजना बेहद महंगा पड़ा है.पुलिस ने युवक के ख़िलाफ़ विनयभंग का मामला दर्ज किया है और उसकी तलाश की जा रही है.25 वर्षीय पीड़िता द्वारा पांचपावली पुलिस थाने में दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार आरोपी नितेश सुपतकर इंस्टग्राम पर जबरदस्ती पीड़िता से पीछा कर रहा था.वो लगातार उसे मैसेज भेज रहा था.फिर्यादी ने कई मर्तबा नितेश को मैसेज नहीं भेजने की ताकीद दी लेकिन वो नहीं माना और इतने में तो उसने फिर्यादी पीड़िता को अश्लील मैसेज भेजने लगा.इतना ही नहीं आरोपी,पीड़िता को वीडियो कॉल कर परेशान भी कर रहा था.थक हारकर पीड़िता को अंततः पुलिस की मदत लेनी पड़ी.पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पर विनयभंग का मामला दर्ज किया है साथ ही उसकी तलाश भी शुरू कर दी है.