logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

30 मार्च को एक्वा लाइन पर हर आठ मिनट पर मिलेगी मेट्रो, प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते महामेट्रो का बड़ा निर्णय


नागपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) 30 मार्च को नागपुर दौरे (Nagpur City) पर पहुंचने वाले हैं। जहां वह हिंगना रोड स्तिथ माधव नेत्रालय का भूमिपूजन करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे और उसमें आने वाले नागरिकों की भीड़ को देखते हुए महामेट्रो (Maha Metro) ने एक्वा लाइन (Aqua Line) पर हर आठ मिनट में मेट्रो चलाने का निर्णय लिया है। यह सेवा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शुरू रहेगी। 

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे को देखते हुए नागपुर महानगर पालिका (NMC), नागपुर सुधार प्रन्यास (NIT) और जिला प्रशासन (District Administration) तैयारियों में लगा हुआ है। प्रधानमंत्री रविवार 30 मार्च को सुबह नौ बजे नागपुर एयरपोर्ट (Nagpur Airport) पहुंचेंगे। जहां से पहले वह रेशमबाग (Reshambagh) स्थित स्मृति भवन (Smruti Bhawan) जायेंगे। इसके बाद वह दीक्षाभूमि (Deeksha Bhoomi) में भेंट देंगे वहीँ आखिर में वह हिंगना रोड स्थित माधव नेत्रालय पहुंचेंगे और अस्पताल का भूमिपूजन करेंगे। इसी के साथ सभा को भी संबोधित करेंगे।

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आम नागरिक शामिल होंगे। जिसके कारण हिंगना रोड (Hingna Road) पर वाहनों की भीड़ के कारण ट्रैफिक भारी दवाब रहेगा। पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए महामेट्रो ने एक्वा लाइन पर मेट्रो की सेवाओं को हर आठ मिनट में चलाने का निर्णय लिया है। यानी नागरिकों एक्वा रूट पर हर आठ मिनट में मेट्रो मिलेगी। मेट्रो की यह सेवा सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक शुरू रहेगी। महा मेट्रो ने नागरिकों से सड़कों पर भीड़ भाड़ से बचने और तेज यात्रा के लिए मेट्रो का उपयोग करने की अपील की है।