logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: शीत सत्र के पहले दिन विधान भवन पर पहुंचे दो मोर्चे, विदर्भ विकलांग संघर्ष समिति के आंदोलनकारी हुए आक्रामक


नागपुर: शीत सत्र के पहले दिन विधान भवन पर दो मोर्चों ने दस्तक दी। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डॉक्टर बाबासाहेब आंबेडकर विकास मंच संगठन द्वारा डॉक्टर जितेंद्र ओव्हाल के नेतृत्व में शांतिपूर्ण ढंग से आंदोलन किया। जहां राज्य भर से आंदोलनकारी इस मोर्चे में शामिल हुए। 

विदर्भ विकलांग संघर्ष समिति संगठन का मोर्चा भी गिरधर भजभुजे की अगुवाई में अपने विभिन्न मांगों को लेकर विधान भवन पर धड़का। मोर्चा पॉइंट पर आंदोलनकारियों ने कुछ देर के लिए सुरक्षा व्यवस्था में सेंध लगाने का प्रयास किया। 

कुछ आंदोलनकारी अपनी गाड़ियों पर स्टॉपिंग पॉइंट से निकलते हुए जीरो माइल चौक तक जा पहुंचे हालांकि यहां पर पुराने दो पुलिस अधिकारियों नरेंद्र हिवरे और अतुल सबनीस का अनुभव काम आया। उनकी सूझबूझ के चलते ही इन आंदोलनकारियों को रोक कर दोबारा स्टॉपिंग पॉइंट तक ले जाया गया। 

आंदोलनकारियों ने बताया कि वह अपनी विभिन्न मांगों का ज्ञापन उप मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सौंपेंगे क्योंकि उन्हें राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर भरोसा नहीं है।