logo_banner
Breaking
  • ⁕ सैंड इस्तेमाल को बढ़ावा देने राज्य में नई पॉलिसी लागू; राजस्वमंत्री बावनकुले ने की घोषणा, शर्तें तोड़ने पर लाइसेंस होगा रद्द ⁕
  • ⁕ लावणी पर थिरकी एनसीपी अजित पवार गुट! पार्टी कार्यालय के भीतर नाच-गाने पर बवाल, आलाकमान ने अध्यक्ष अहिरकर से माँगा स्पष्टीकरण ⁕
  • ⁕ Buldhana: कंस्ट्रक्शन वर्कर के नाम पर फर्जी प्रमाणपत्र बनाकर वसूली, दो ऑनलाइन सेंटरों पर छापा, लेबर विभाग की बड़ी कार्रवाई ⁕
  • ⁕ Saoner: सावनेर के चंपा शिवार में सड़ी-गली हालत में मिला शव, खापरखेड़ा से गुमशुदा व्यक्ति की हुई पहचान ⁕
  • ⁕ Buldhana: जिले में बेमौसम बारिश ने दी दस्तक, कटाई के सीजन में फसलों को भारी नुकसान का खतरा ⁕
  • ⁕ Chandrapur: केसला घाट इलाके में बाघ ने बाइक सवार पर किया हमला, लोगों में डर का माहौल ⁕
  • ⁕ Amravati: कमुंजा फाटा के पास तेज़ रफ़्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत, एक गंभीर ⁕
  • ⁕ विदर्भ सहित राज्य के 247 नगर परिषदों और 147 नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद का आरक्षण घोषित, देखें किस सीट पर किस वर्ग का होगा अध्यक्ष ⁕
  • ⁕ अमरावती में युवा कांग्रेस का ‘आई लव आंबेडकर’ अभियान, भूषण गवई पर हमले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन ⁕
  • ⁕ Gondia: कुंभारटोली निवासियों ने विभिन्न मुद्दों को लेकर नगर परिषद पर बोला हमला, ‘एक नारी सबसे भारी’ के नारों से गूंज उठा आमगांव शहर ⁕
Nagpur

डॉ. उपेंद्र कोठेकर बने भाजपा महाराष्ट्र के प्रदेश उपाध्यक्ष, पार्टी ने विदर्भ की बड़ी जिम्मेदारी भी सौंपी


नागपुर: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने आगामी चुनावों और संगठन को मजबूती देने के लिए महाराष्ट्र प्रदेश ईकाई में बड़ा फेरबदल किया है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, डॉ. उपेंद्र कोठेकर को भाजपा महाराष्ट्र प्रदेश उपाध्यक्ष के महत्वपूर्ण पद पर नियुक्त किया गया है।

विदर्भ का जिम्मा भी डॉ. कोठेकर के पास

डॉ. उपेंद्र कोठेकर को न केवल प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है, बल्कि उन्हें विदर्भ विभाग संगठनात्मक जिम्मेदारी प्रमुख का प्रभार भी सौंपा गया है। विदर्भ क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है, ऐसे में कोठेकर की यह नियुक्ति बेहद अहम मानी जा रही है। संगठन में उनकी सक्रियता और पकड़ को देखते हुए उन्हें यह दोहरी जिम्मेदारी दी गई है।

तत्काल प्रभाव से लागू हुई नियुक्ति

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण ने पत्र जारी कर डॉ. कोठेकर को बधाई दी और स्पष्ट किया कि यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। डॉ. कोठेकर काफी समय से संगठन के लिए जमीनी स्तर पर काम कर रहे हैं और विदर्भ की राजनीति में उनका गहरा अनुभव है।