logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

Nagpur: ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मी पर हमला, आरोपी गिरफ्तार


नागपुर: नागपुर शहर के अजनी थाना क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात एक यातायात महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। 

जानकारी के मुताबिक 4 मई की शाम अजनी यातायात शाखा  की महिला पुलिस हेड कॉन्स्टेबल मालती आत्माराम पाल अपने सहकर्मियों के साथ अजनी थाना क्षेत्र के शताब्दी चौक स्थित आनंद ग्लासेस दुकान के सामने ट्रैफिक नियमों का पालन कराने हेतु चालान कार्रवाई कर रही थीं।

इसी दौरान एक दोपहिया वाहन चालक, जिसकी पहचान इन्जमामुल कलीम खान  के रूप में हुई है, ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया। आरोपी ने न केवल सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की, बल्कि महिला पुलिसकर्मी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन पर किसी भारी चीज से हमला किया और हाथ-पैरों से मारपीट की। साथ ही, जान से मारने की धमकी भी दी।

अब इस घटना के सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं। हालांकि बाद में महिला पुलिस कर्मचारि से मारपीट करने धमकी देने और सरकारी काम में बाधा निर्माण करने जैसी संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच पुलिस कर रही है।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक पुलिस पर हो रहे लगातार हमले पुलिस प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गए हैं ऐसे में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा के लिए  उपाय योजना करने की मांग भी अब उठने लगी है।