logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

नागपुर में मौसम का यू-टर्न: झुलसाती गर्मी के बीच झमाझम बारिश, आंधी और बौछारों से सुहाना हुआ मौसम


नागपुर: उपराजधानी नागपुर में गुरुवार की दोपहर कुदरत का अनोखा मिजाज देखने को मिला। पिछले कई दिनों से चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों के लिए आज की दोपहर बड़ी राहत लेकर आई। अचानक आसमान में बादलों का डेरा जमा और देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश ने पूरे शहर को सराबोर कर दिया।

तपन से मिली मुक्ति, गिरा पारा

दोपहर तक सूरज की तपिश से बेहाल नागपुर का तापमान इस बेमौसम बारिश के कारण तेजी से नीचे गिर गया। धूलभरी आंधी और गरज-चमक के साथ हुई इस बरसात ने वातावरण में ठंडक घोल दी है। शहर के धरमपेठ, इतवारी, सीताबर्डी और मनीष नगर सहित कई इलाकों में झमाझम बारिश के चलते सड़क पर चल रहे राहगीरों को भीगते हुए इसका आनंद लेते देखा गया।

सुहाना हुआ नजारा

लगातार हो रही बरसात के चलते शहर का नजारा पूरी तरह बदल गया है। जहां सुबह तक लोग लू के थपेड़ों से बचने की कोशिश कर रहे थे, वहीं अब सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए पार्कों और खुले स्थानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले कुछ घंटों तक बादलों की आवाजाही और हल्की बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रह सकता है।