logo_banner
Breaking
  • ⁕ CM देवेंद्र फडणवीस ने आंदोलनकारी छात्रों से की मुलाकात, मानी सभी मांगे; मंत्री उइके ने आंदोलन समाप्त करने का किया आवाहन ⁕
  • ⁕ मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के ‘शुद्धीकरण’ पर नितीन राऊत आक्रामक, डॉ. नितीन राऊत ने पांचपावली पुलिस में दर्ज कराई शिकायत ⁕
  • ⁕ गणेशोत्सव को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज; मनपा, पुलिस और जिला प्रशासन की संयुक्त समन्वय बैठक, मंडलों को दिए गए अहम् निर्देश ⁕
  • ⁕ क्या बैंक लॉकर भी सुरक्षित नहीं? नागपुर में केनरा बैंक के लॉकर से लाखों के जेवर गायब, NRI महिला ने कर्मियों पर लगाए धोखाधड़ी के आरोप ⁕
  • ⁕ महिला अस्पताल अग्निकांड: 3 नवजात शिशुओं की मौत के बाद अस्पताल पहुंचीं चित्रा वाघ, यशोमती ठाकुर ने भाजपा नेताओं के दौरे को बताया 'पर्यटन यात्रा' ⁕
  • ⁕ Chandrapur: बच्चे पहुंचे स्कूल, लेकिन सभी शिक्षक नदारद! सुपगांव जिला परिषद स्कूल में बवाल, जांच के आदेश ⁕
  • ⁕ Nagpur: कैफे में नाबालिग से दुष्कर्म से मचा हड़कंप, 19 वर्षीय युवक पर पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज ⁕
  • ⁕ Chandrapur: मुस्लिम युवती ने किया श्रीमद्भगवद्गीता का उर्दू अनुवाद, 3 महीने में पूरा किया अनोखा कार्य ⁕
  • ⁕ Nagpur: शराब को लेकर पति-पत्नी में हुआ विवाद, महिला की जान गई; पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार ⁕
  • ⁕ Nagpur: 8 साल की बच्ची से कोच ने की छेड़खानी, पुलिस ने आरोपी कोच को किया गिरफ्तार ⁕
Nagpur

25 प्रतिशत रिटर्न केवल सट्टेबाज ही दे सकता है, गृह मंत्री फडणवीस ने कहा- निवेश से पहले जाँच-परख जरूर करें


नागपुर:  25 प्रतिशत निवेश के नाम पर लोगों को ठगे जाने के कई मामले सामने आये है, लेकिन लोगों को यह समझना होगा की 25 प्रतिशत रिटर्न कौन देगा यह तो कोई सट्टे वाला ही दे सकता है। शनिवार को महाराष्ट्र सरकार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सहयोग से फाइनेंशियल लिट्रेसी से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां लोगों को संबोधित करते हुए यह बात कही। इस दौरान उन्होंने जनता से निवेश को लेकर और अधिक सजग होने की बात कहीं।

फाइनेंशियल फ्रॉड को रोकने रिस्पॉन्स सिस्टम

फडणवीस ने कहा की फाइनेंशियल फ्रॉड में रिस्पॉन्स टाइम बेहद कम होता है इसे देखते हुए राज्य में एक ऐसा सिस्टम बनाया जा रहा है जिसके तहत सभी रेगुलेटर्स और वित्तीय प्रक्रिया से जुड़े सेगमेंट को साथ में लाया जायेगा। उपमुख्यमंत्री ने कहा की देश की 90 प्रतिशत जनता को अपने पैसे और निवेश के लिए खुद प्लानिंग करनी होगी।

आने वाला समय वाइट कॉलर क्राइम का

राज्य के गृहमंत्री और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मौजूदा दौर में होने वाले फाइनेंशियल फ्रॉड फ्रॉड को लेकर चिंता जाहिर की है। फडणवीस ने कहा की आने वाला समय ऐसा आएगा जिसमे स्ट्रीट क्राइम से ज़्यादा वाइट् कॉलर क्राइम से जुड़ा होगा, यह साइबर अपराध और फाइनेंशियल फ्रॉड से जुड़ा हुआ है। इससे लड़ने के लिए राज्य में एक सिस्टम तैयार किया जा रहा है जिसके माध्यम से आर्थिक अपराधों में रिस्पॉन्स टाइम को कम किये जाने पर जोर रहेगा।

भारत डिजिटल पेमेंट का गेटवे

फडणवीस ने कहा की देश की अर्थव्यवस्था तेजी से बढ़ रही है,और डिजिटल इकोनामी विकसित हो रही है। भारत दुनिया के लिए डिजिटल पेमेंट का गेटवे बन रहा है,आज सब्जी वाले के पास भी डिजिटल पेमेंट की व्यवस्था है, अब लोग घर से पैसे लेकर नहीं मोबाईल लेकर निकलते है।" उन्होंने कहा कि, "सब्जी वाले लके यहाँ डिजिटल पेमेंट कर पा रहें हैं।"

जांच-परख कर करे निवेश

फडणवीस ने निवेश के नाम पर जालसाज़ी का शिकार होने वाले लोगों से समझदारी से निवेश करने की सलाह देते हुए कहा कि, 25 प्रतिशत निवेश के नाम पर लोगों को ठगे जाने के कई मामले सामने आये है लेकिन लोगों को यह समझाना होगा की 25 प्रतिशत रिटर्न कौन देगा यह तो कोई सट्टेवाला ही दे सकता है ! निवेश से पहले जाँच-परख जरूरी है।