logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

ओवैसी भाजपा की बी टीम; बावनकुले के बयान पर खैरे का पलटवार, कहा- संभलकर बोले भाजपा अध्यक्ष


नागपुर: शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे के नेता चंद्रकांत खैरे ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले के उस उस बयान पर जवाब दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि, सत्ता के लिए उद्धव ठाकरे ओवैसी के पास चले जाएंगे। खैरे ने कहा, “चंद्रशेखर बावनकुले को बोलना नहीं आता। हम ओवैसी के पास जाकर मिलने को मजबूर नहीं हैं। एआईएमआईएम बीजेपी की बी टीम है। इसलिए  बावनकुले को थोड़ा संभल कर बोलना चाहिए।”

चुनाव आयोग के निर्णय के बाद उद्धव गुट ने राज्य के अंदर शिवगर्जना यात्रा निकाली है। जिसके तहत उद्धव गुट के नेता राज्य भर में दौरा कर रहे हैं और लोगों के पास जाकर मुलाकात कर रहे हैं। इसी यात्रा के तहत खैरे रविवार को नागपुर पहुंचे। जहां पत्रकारों द्वारा बावनकुले के बयान पर पूछे सवाल पर जवाब देते हुए यह बात कही। 

टकराव पैदा करने का कर रही कोशिश

यूबीटी नेता ने कहा, "उन्होंने कहा कि बिना कारण कुछ भी नहीं कहना चाहिए। मुस्लिम समुदाय हमारी ओर मुड़ने लगा। वंचित हमारी ओर मुड़ रहा है। इसलिए बीजेपी इनमें टकराव पैदा करने की कोशिश कर रही है। उपमुख्यमंत्री राजनीति करते हैं।" इसी के साथ खैरे ने सरकार पर विपक्षी नेताओं के काम नहीं करने का आरोप लगाया।