logo_banner
Breaking
  • ⁕ Shardiya Navratri 2026: नागपुर सहित विदर्भ में नवरात्रि की धूम, देवी मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर में बंद, खराब पुलिस चौकियों को मिलेगी नई ज़िंदगी! पुलिस प्रशासन का निर्णय ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

अतिवृष्टि से हुए नुकसान का जल्द हो पंचनामा, विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने दिया आदेश


नागपुर: नागपुर सहित संभाग में बीते हफ्ते हुए हुई जोरदार बारिश के कारण जिले में फसलों को बड़ा नुकसान हुआ है। इसके बाद से किसान लगातार मुआवजा देने की मांग प्रशासन से कर रहे हैं। इसी के मद्दे नजर विभागीय आयुक्त विजयलक्ष्मी बिदरी ने अधिकारीयों को संभाग में भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित फसल क्षति का पंचनामा तत्काल पूरा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश अधिकारीयों को दिया है। 

सोमवार को बिदरी ने नागपुर स्थित संभागीय कार्यालय सभागार में बारिश से हुई नुकसान को लेकर समीक्षा बैठक की। इस बैठक में कलेक्टर डॉ. विपिन इटनकर, उपायुक्त राजलक्ष्मी शाह, राजस्व उपायुक्त दीपाली मोतियाले, संजय मीना (गढ़चिरौली), राहुल कार्डिले (वर्धा), चिन्मय गोतमारे (गोंदिया), योगेश कुम्भेजकर (भंडारा) और  विनय गौड़ा (चंद्रपुर) के जिलाधिकारी भी उपस्थित थे। 

बिदरी ने सभी जिलाधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि आपदा पीड़ितों को प्रशासनिक तंत्र से समय पर मदद मिले। उन्होंने मुख्यमंत्री सौर कृषि वाहिनी, अमृत सरोवरस्थली में वृक्षारोपण और पर्यटकों के लिए सुविधाएं बनाने के साथ-साथ अनुकंपा भर्ती जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। बैठक में राजस्व विभाग के संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।