logo_banner
Breaking
  • ⁕ नाना पटोले की भाजपा में होगी वापसी! विधायक परिणय फुके ने किया बड़ा दावा; चर्चाओं का बजार हुआ गर्म ⁕
  • ⁕ महाराष्ट्र में जल संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, राज्य के सभी जलस्रोतों का पानी पीने के लिए किया आरक्षित ⁕
  • ⁕ संवैधनिक संस्थाओ के खिलाफ अविश्वास पैदा करना चाहता है विपक्ष, मुख्यमंत्री फडणवीस बोले- देश में वामपंथी शासन लाना चाहते हैं राहुल गांधी ⁕
  • ⁕ देऊळगांव राजा में दो गुटों में खूनी संघर्ष, नगरसेवक समेत दो की मौत; पुलिस स्टेशन के सामने हुआ बवाल ⁕
  • ⁕ मुख्यमंत्री फडणवीस और उपमुख्यमंत्री शिंदे में मतभेद! विजय वडेट्टीवार ने किया बड़ा दावा, मंत्री जायसवाल ने कांग्रेस नेता को दी सधी हुई सलाह ⁕
  • ⁕ त्योहारों पर नागपुर और न्यू अमरावती के यात्रियों को बड़ी राहत, मध्य रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेनें ⁕
  • ⁕ Chandrapur: चंद्रपुर का राजा’ गणेश मंडल पर रामनगर पुलिस थाने में FIR ⁕
  • ⁕ Amravati: अमरावती में शिवसेना यूबीटी ने निकाला मार्च, कर्जमाफी सहित 1 लाख रुपये प्रति हेक्टेयर की मदद देने की मांग ⁕
  • ⁕ Yavatmal: वणी में भीषण सड़क हादसा, बाइक सवार 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत ⁕
  • ⁕ Nagpur: ड्यूटी पूरी कर घर पहुंचे ASI रविंद्र कोकांडे की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान मौत ⁕
Nagpur

पानटपरी हमारी, इसे कहां लगाना कहां नहीं हम तय करेंगे; सुषमा अंधारे के आरोप पर बच्चू कडू का जवाब


अमरावती: प्रहार प्रमुख बच्चू कडू (Bachhu Kadu) ने उद्धव बालासाहेब ठाकरे (Udhav Balasaheb Thackeray) की नेता सुषमा अंधारे (Shushma Andhaare) के गद्दार वाले बयान पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा, "गुवाहाटी (Guwahati) जाना ही की नहीं ये कौन तय करेगा? हमारी खुद की पानटपरी है! कहाँ लगाना है, हम देखेंगे। इसलिए गद्दार बोलकर कोई हमें ज्यादा होशियारी न बताएं।" शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए कडु ने यह बात कही. 

अचलपुर विधायक ने कहा, "कौन तय करेगा कि गुवाहाटी जाना है या नहीं? यह पानटपरी हमारी है, आपकी थोड़ी है। क्या हम तय करें? हमारे कार्यकर्ताओं ने 20 साल तक कड़ी मेहनत की। हमने अपने ऊपर केस लिए। हमने लोगों के लिए डंडे खाये और तुम बताओगे की हमें किसके साथ बैठना है?

कडु ने कहा, "शिवसेना और हमारे बीच क्या संबंध है? बीजेपी, शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी का हमसे कोई लेना-देना नहीं है। हमारी अपनी मेहनत है। हमारी खुद की पानटपरी है! कहां लगाना है, हम देखेंगे। इसलिए कोई हमें कोई ज्ञान न सिखाए। हमने विश्वासघात नहीं किया है। हमारी खुद की पार्टी है और इसमें क्या करना है हम तय करेंगे? यह हमारी स्वतंत्रता है।"

उन्होंने आगे कहा, "यह हम तय करेंगे की हम कहां जाएं और कहां नहीं जाएं। क्या उद्धव साहब मेरे प्रचार के लिए सभा करने आए थे? आप हमें देशद्रोही कैसे कह सकते हैं? बच्चू कडू ने यह भी पूछा कि क्या आप वही बोलते हैं जो आपके मन में आता है।

क्या कहा था अंधारे 

यूबीटी नेता अंधारे ने शुक्रवार को अमरावती में एक सभा को सम्बोधित किया था। इस दौरान उन्होंने उन्होंने कडु पर जबरदस्त प्रहार करते हुए गद्दार तक बता दिया था। यहीं नहीं अंधारे ने कडु पर पीठ पर छुरा घोपने तक का आरोप लगा दिया था।